सम्बंधित जानकारी
- अफगानिस्तान के खिलाफ विश्व कप में आगाज करेगा ऑस्ट्रेलिया, नजरें स्मिथ, वॉर्नर पर
- ICC World Cup 2019 : अच्छे प्रदर्शन के लिए स्मिथ और वॉर्नर को ब्रेट ली ने दी यह सलाह...
- विराट कोहली के World Cup जीतने की राह में हैं कई चुनौतियां
- ICC World Cup 2019 : कोहली के जुनून का सामना स्मिथ की दृढ़ता और मोर्गन की महत्वाकांक्षा से
- World Cup 2019 : मोईन अली की दर्शकों से अपील, स्मिथ और वॉर्नर के साथ भद्रता बरतें
David Warner। ICC World Cup 2019 : वॉर्नर की फिटनेस से ऑस्ट्रेलिया चिंतित, खेलने व न खेलने को लेकर संदेह बरकरार
मेलबोर्न। ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के कूल्हे की चोट ने टीम को उसके विश्व कप के पहले मैच से पूर्व चिंतित कर दिया है।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को कहा कि डेविड वॉर्नर विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के लिए सलामी बल्लेबाज के तौर पर उतरने के लिए बेकरार हैं लेकिन अफगानिस्तान के साथ मुकाबले से पहले उनकी खराब फिटनेस के कारण यह जरूरी है कि मेडिकल स्टॉफ इसके लिए मंजूरी दे।
ब्रिस्टल में शनिवार को अभ्यास मैच के दौरान वॉर्नर के कूल्हे में चोट आ गई थी। टीम के कोच जस्टिन लेंगर ने कहा कि यदि वॉर्नर फिट रहते हैं तो वे पारी की शुरुआत करेंगे और उस स्थिति में तीसरे नंबर के लिए मुकाबला शॉन मार्श और उस्मान ख्वाजा के बीच रहेगा। 32 वर्षीय वॉर्नर ने गुरुवार को अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया और उन्होंने दौड़ लगाई तथा क्षेत्ररक्षण का भी अभ्यास किया। इसके बाद उन्होंने नेट्स में 90 मिनट तक बल्लेबाजी भी की।
लेंगर ने कहा कि हमें आज थोड़ा अनुमान हो गया है कि वे कितने फिट हैं और वे फिलहाल मूवमेंट कर रहे हैं लेकिन हमें और देखने की जरूरत है। यह बहुत अन्य खिलाड़ियों के लिए बेहद जरूरी है। हम शनिवार की सुबह कोई फैसला नहीं ले सकते, जहां अन्य खिलाड़ियों के पते नहीं चले कि वे खेल रहे हैं या नहीं? हमें जल्दी ही सही निर्णय लेना होगा। उम्मीद है कि वे आज कहें कि 'हां मैं तैयार हूं' या 'मैं आश्वस्त नहीं हूं।'
ऑस्ट्रेलियाई कोच ने कहा कि वे खेलने के लिए बेकरार हैं, वैसे ही जैसे अन्य 14 खिलाड़ी हैं। वे उछल रहे हैं, ऊर्जा से भरपूर हैं, जो एक सकारात्मक संकेत है। लेकिन हमें देखना होगा कि वे मैदान पर लगातार रहें। हमें यह भी देखना होगा कि हम कोई गलत फैसला नहीं लें। वॉर्नर के अलावा ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर एडम जम्पा भी उंगली में चोट के कारण चोटिल हैं जिससे ऑस्ट्रेलियाई टीम की परेशानी बढ़ गई है। (वार्ता)