सरफराज को तेंडुलकर कहकर दबाव न डालें
ND
अगर हम ऑस्ट्रेलियन टीम पर ध्यान दें तो वे अपनी संपूर्ण शक्ति के साथ भारत नहीं आए हैं। ऑस्ट्रेलियाई खेमे के तीन सशक्त खिलाड़ी (माइकल क्लार्क, नॉथन ब्रैकन, ब्रेड हैडिन) चोटग्रस्त हैं, जो 15 खिलाड़ियों का दल आया था उसमें से भी 5 खिलाड़ियों को लौटना पड़ा।
इनमें भी विशेषकर ब्रेट ली जैसे गेंदबाज का लौटना बहुत बड़ा झटका था। वर्तमान ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने आठ मुख्य खिलाड़ियों के बिना खेल रही है। वहीं तुलनात्मक रूप से हम अपनी पूर्ण टीम के साथ खेल रहे हैं, जहीर खान को छोड़।
ऑस्ट्रेलिया ने श्रृंखला जीतकर दिखा दिया कि उनकी बेंच स्ट्रैंथ लाजवाब है। जरा सोचिए क्या भारतीय टीम बिना शीर्षक्रम के खिलाड़ियों के खेल सकती है। मेरा उत्तर है ना। अगर हमारे 11 मुख्य खिलाड़ियों में से 5 हटा दें तो शायद हमें बांग्लादेश से भी संघर्ष करना पड़े। हमारी बेंचस्ट्रैंथ इतनी कमजोर है यह सोचकर निराशा होती है।
गौर करने योग्य यह भी है कि हमारा देश आज हर क्षेत्र में विकास कर रहा है। हालाँकि उस प्रतिशत में हम खेल में बहुत धीमें चल रहे हैं। कुछ कमजोरियाँ हैं जिस पर हम बाद में विचार करेंगे।
PTI
खेल यात्रा अनवरत है बिलकुल जीवन की ही तरह। हर व्यक्ति विशेष है, अलग है, सबका डीएनए अलग है। सरफराज खान भी अलग हैं उन्हें फोटोकॉपी ना बनाएँ।

