विदेशी कोच को महान मानने की मानसिकता
अमय खुरासिया
गत दिनों गैरी कर्स्टन की भारतीय टीम के प्रशिक्षक पद पर नियुक्ति हुई। यह निर्णय बहुत ही आश्चर्य में डाल रहा है। यहाँ पर मैं स्पष्ट करना चाहता हूँ कि मैं विदेशी कोच के खिलाफ नहीं हूँ, पर यह कब तक चलता रहेगा कि हम अपने देश के काबिल प्रशिक्षकों को नकारते रहेंगे और हर बार हमें विदेशी कोच में ही सोच और माद्दा दिखेगा।
विधि कि विडबंना है कि घर का जोगी जोगिया आन गाँव का सिद्ध। क्या भारतीय क्रिकेट में एक भी व्यक्ति ऐसा नहीं है जो भारतीय टीम को मार्गदर्शन दे सके। मेरे विचार से तो बहुत लोग हैं पर हम आज भी इसी सोच से प्रभावित हैं कि समुद्र पार हमसे बहुत कुछ बेहतर है।
कभी-कभी विस्मित क्षोभ होता है कि स्वतंत्रता के 60 वर्ष बाद भी हम आज तक विदेशी सील-सिक्कों के प्रमाणीकरण की चाह में भटक रहे हैं। गैरी कर्स्टन भले ही सफल रहे, पर इतना बड़ा जोखिम हमने क्यों लिया।
यह जानना भी दिलचस्प होगा कि उनका प्रशिक्षण में कितने साल का अनुभव है और प्रांतीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने कितनी टीमों को प्रशिक्षित किया है। इन सब प्रश्नों का ठोस जवाब मिलना मुश्किल है इसलिए इनका अनुत्तरित रहना ही ठीक है।
हमारे देश के खेल जगत में वर्षों से निःस्वार्थ सेवाभाव से कोचिंग चल रही है। इन प्रशिक्षकों का समर्पण हमें क्यों नहीं दिखता? पूर्व के प्रशिक्षक देखे जाएँ तो ईबी आइबरा साहब (हैदराबाद) बहुत बड़ा नाम थे, वहीं अन्ना वैद्य, लुमा कैनी, मधु पाटिल आचरेकरजी आदि ने मुंबई की क्रिकेट नर्सरी रोपी है। और भी बहुत सारे नाम हैं जिनका खेल में अतुलनीय योगदान है।
वर्तमान में मेरे सामने एक ही नाम आता है जिनके नाम से सारा मध्यप्रदेश चिर-परिचित है, वे हैं संजय जगदाले। गत 32 वर्षों से वे लगातार प्रशिक्षण दे रहे हैं और उन्होंने बहुत सारे क्रिकेटर्स इस खेल को दिए हैं। वे भारतीय टीम के कोच क्यों नहीं बन सकते ?
मप्र के खेल जगत में सब गवाह हैं कि उन्होंने आज तक कोचिंग से कभी धनार्जन नहीं किया, उसका व्यापार-व्यवसाय नहीं किया। बस उसे सरस्वती की देन समझकर विद्या दान कर रहे हैं। आज भी उनकी कार्यशक्ति वही है और सत्यान्वेषण भी।
हमारे देश में जब भी प्रशिक्षक नियुक्त करने की बात आती है तो हमारे पदाधिकारी विदेशी की खोज में निकल पड़ते हैं, यह तो कुछ इस तरह हुआ बगल में बच्चा और गाँव में ढिंढोरा। जबकि हमारे यहाँ प्रशिक्षकों का खजाना है, बस ढूँढने की नजर चाहिए। अन्ना वैद्य, लुमा कैनी हर प्रदेश में हैं, बस ढूँढने का प्रयास चाहिए।
यत्न और युक्ति से सब संभव है बस दृष्टिकोण चाहिए। मैं और आप तो सोच रहे हैं, बोर्ड भी सोचे कि जो किसान उन्हें वर्षों से खिलाड़ी रूपी लहलहाती फसल प्रदान कर रहे हैं उनमें कुछ तो होगा। समय आ गया है जब हम थोड़ा संवेदनशील हों और हमारे अपनों के प्रयासों को सराहना सीखें।