कुंबले के बहाने अन्य भारतीय कप्तान
118 टेस्ट मैचों के अनुभवी, भारत में सर्वाधिक विकेट अपने नाम दर्ज कराने वाले एवं विश्व के नंबर तीन गेंदबाज, 37 वर्षीय अनिल कुंबले भारत के 30वें टेस्ट कप्तान बन गए। यदि विशुद्ध गेंदबाज खिलाड़ी की बात करें तो गुलाम अहमद एवं बिशनसिंह बेदी के बाद कुंबले भारत के तीसरे गेंदबाज कप्तान हैं।
उम्रदराज भारतीय कप्तान और कुंबले : भारतीय टेस्ट टीम के पहले 12 कप्तान, अर्थात कर्नल नायडू (1932) से जीएस रामचंद (1959-60) तक जब पहली बार कप्तान बने थे तब उनकी उम्र 30 प्लस थी। इन 12 के बाद चंदू बोर्डे, गुंडप्पा विश्वनाथ, दिलीप वेंगसरकर और अब अनिल कुंबले भी 30 प्लस कप्तान के रूप में हमारे सामने हैं।
वे भारतीय कप्तान जो पहली बार में 35 प्लस (उम्र) रहे : इस आयु वर्ग में शुमार होते हैं कर्नल नायडू (36 वर्ष 8 माह), सीनियर नवाब पटौदी (36-3), लाला अमरनाथ (36-2), विजय हजारे (36-8), वीनू मांकड़ (37-9), हेमू अधिकारी (39-7)।
शुरुआती दौर के ये सभी कप्तान जब पहली बार भारतीय टीम का नेतृत्व संभालने उतरे थे तब उम्र में 35 का आँकड़ा पार कर चुके थे। वेस्टइंडीज के खिलाफ 58-59 की श्रृंखला के पाँचवें टेस्ट (दिल्ली) में जब हेमू अधिकारी नौवें टेस्ट कप्तान के रूप में मैदान पर उतरे तब उनकी उम्र थी 39 वर्ष और 7 महीने। कप्तान के रूप में यह उनका पहला और अंतिम टेस्ट था।
हेमू अधिकारी के बाद : 10वें कप्तान दत्ताजी राव गायकवाड़ (1959) से लेकर 29वें भारतीय कप्तान वीरेंद्र सहवाग (2005) तक सभी पहली बार नेतृत्व संभालते समय 35 वर्ष से कम के थे। और अब 30वें कप्तान अनिल कुंबले टीम का नेतृत्व संभालते समय 37 वर्ष 1 माह के होंगे (जन्म 17 अक्टूबर 1970)। इस तरह कुंबले 35 प्लस उम्र में भारतीय टीम की कमान संभालने वाले सातवें कप्तान बन गए।
लाला अमरनाथ और वीनू मांकड़ का जिक्र विशेष रूप से इसलिए कि जब उन्हें दूसरी बार भारतीय टीम का नेतृत्व भार सौंपा गया तब ये 40 प्लस के हो चुके थे और इसलिए इन्हें सर्वाधिक उम्र वाले कप्तानों की श्रेणी में शुमार किया जा सकता है।
36 वर्ष 2 माह की उम्र में लाला अमरनाथ पहली बार भारत के कप्तान बने (वि. ऑस्ट्रेलिया, नवंबर 1947)। दो श्रृंखलाओं में नेतृत्व देने के बाद लाला अमरनाथ को पाकिस्तान के खिलाफ 1952-53 में (अक्टूबर 52) दोबारा कप्तान बनाया गया तब उनकी उम्र थी 41 वर्ष 1 माह।
लाला को तीन टीमों के खिलाफ खेली गई पहली श्रृंखला में भारत की कप्तानी करने का श्रेय प्राप्त है, टीमें थीं ऑस्ट्रेलिया 47-48, वेस्टइंडीज 48-49 तथा पाकिस्तान 52-53।
वीनू मांकड़ पहली बार कप्तान बने जनवरी 1955 में (वि. पाकिस्तान) तब उनकी उम्र थी 37 वर्ष 9 माह और जब दोबारा उन्हें कप्तान बनने का मौका मिला (वि. वेस्टइंडीज, जनवरी 59) तब वे 41 वर्ष 9 माह के हो चुके थे। वैसे पहली बार नेतृत्व संभालते समय सर्वाधिक उम्र के भारतीय कप्तान हैं हेमू अधिकारी (39 वर्ष 7 माह)। वैसे बाबा डब्ल्यूजी ग्रेस का इस संदर्भ में रिकॉर्ड है कि वे अपनी उम्र की अर्धशतक मनाकर इंग्लैंड के कप्तान बने थे।
कप्तान कम उम्र के : 14 ऐसे भी भारतीय कप्तान रहे हैं जिन्होंने टीम का नेतृत्व 30 से कम उम्र के होते हुए भी निभाया। ऐसे पहले कप्तान रहे नारीमन कांट्राक्टर, उन्होंने 26 वर्ष 9 माह की उम्र में कप्तानी स्वीकारी (वि. पाकिस्तान, बंबई दिसंबर 1960)।
पाकिस्तान और इंग्लैंड के खिलाफ दो श्रृंखलाओं में नेतृत्व देने के बाद उन्हें ही 1961-62 में वेस्टइंडीज के दौरे पर जाने वाली भारतीय टीम की कमान भी सुपुर्द की गई। दो टेस्ट खत्म होने के बाद एक प्रथम श्रेणी मैच में कांट्राक्टर, इंडीजी तेज गेंदबाज चार्ली ग्रीफिथ की गेंद का शिकार बन गए तथा जीवन-मृत्यु के बीच झूलते रहे। ऐसी आपात स्थिति में नवाब मंसूर अली खान पटौदी को ब्रिजटाउन में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट में कप्तान बनाया गया (मार्च 1962)।
दिलचस्प बात यह कि नवाब पटौदी को मात्र तीन टेस्ट मैचों के खेलने का अनुभव था, इंडीज के खिलाफ पहले दो मैचों में वे टीम में शामिल नहीं थे और नवाब पटौदी की नेतृत्व संभालते समय उम्र थी 21 वर्ष 77 दिन। उन्हें अब तक भारत का सबसे कम उम्र का कप्तान होने का श्रेय प्राप्त है।
इस संदर्भ में विश्व कीर्तिमान जिम्बाब्वे के कप्तान रहे तातेंदा ताइबू के नाम दर्ज है। सचिन तेंडुलकर 23 वर्ष 6 माह की उम्र में (अक्टूबर 96) तथा कपिलदेव 24 वर्ष 1 माह (फरवरी 1983) की उम्र में भारत के पहली बार कप्तान बने थे। बहरहाल कुंबले भारत के 30वें कप्तान बन गए हैं। प्रश्न यही है कि गेंदबाजी में भारत की ओर से सर्वाधिक विकेट ले चुके कुंबले कप्तानी में कहाँ तक चल पाते हैं।
पाँच या कम मैचों के भारतीय कप्तान : सीके नायडू (चार टेस्ट), विजी (तीन), सीनियर पटौदी (तीन), गुलाम अहमद (तीन), हेमू अधिकारी (एक), दत्ताजी गायकवाड़ (चार), पंकज रॉय (एक), जीएस रामचंद (पाँच), चंदू बोर्डे (एक), वेंकटराघवन (पाँच), गुंडप्पा विश्वनाथ (दो), रवि शास्त्री (एक), के. श्रीकांत (चार) और वीरेंद्र सहवाग (एक) की श्रेणी में कुंबले रहते हैं अथवा 37 वर्ष की उम्र में नेतृत्व संभालकर वे जूनियर पटौदी, गावस्कर, कपिल, अजहर या सौरव के समान आगे बढ़ पाते हैं, यह समय बताएगा। पहले यह श्रृंखला तो खत्म हो ले।