अब तो चक दे टीम इंडिया...
|
|
मैस्केरेनस से पाँच छक्के खा चुके युवराज की तो मानो मुराद ही पूरी हो गई थी। मैच जीतने के बाद मैदान पर खुशी से कुलांचे भरते देखकर आसानी से यह अंदाज लगाया जा सकता है कि मैच हारने पर किसी भी खिलाड़ी पर क्या गुजरती होगी।
|
ऐसी स्थिति में हर खिलाड़ी पर प्रदर्शन का दबाव रहता है। साथ ही बीसीसीआई व आईसीएल में चल रही रस्साकशी का भी कुछ तो असर पड़ ही रहा होगा टीम इंडिया पर। मगर जनाब, हम आम आदमी हैं। हमें इस सब से क्या लेना-देना, हमें तो बस जीतते हुए देखना है अपनी टीम इंडिया को।
भले ही लाख बुराइयाँ हों, मगर है तो हमारी अपनी टीम इंडिया, तो दिल से एक ही बात निकलती है कि चक दे... चक दे इंडिया। इस बार तो दुनिया को दिखा ही दो कि सबसे आगे होंगे हिन्दुस्तानी!!
फाइनल मैच के लिए हमारी शुभकामनाएँ टीम इंडिया को!
