Hanuman Chalisa
✕

मुंबई से जयपुर पहुंची कोरोना संक्रमित महिला की स्टेशन पर मौत, 90 यात्री क्वारंटाइन

Updated: शनिवार, 6 जून 2020 (13:46 IST)
जयपुर। मुंबई से ट्रेन से जयपुर पहुंची एक बुजुर्ग महिला की रेलवे स्टेशन पर मौत हो गई। जांच में उनमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई, जिसके बाद उनके साथ डिब्बे में यात्रा करने वाले लगभग 90 यात्रियों को पृथक-वास पर भेज दिया गया है।
 
रेल अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि 65 साल की महिला मुंबई-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस से यहां पहुंची थीं। वह स्टेशन पर उतरते ही बेहोश हो गईं। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को अस्पताल भेजा गया, जहां जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई।
 
उन्होंने बताया कि महिला के साथ डिब्बे में 91 यात्री थे। बाद में उन सभी यात्रियों को तत्काल पृथक-वास में भेज दिया गया।
 
जयपुर के जिलाधिकारी जोगाराम के अनुसार रेल अधिकारियों से कहा गया है कि उक्त महिला के साथ यात्रा करने वाले सभी यात्रियों को क्वारंटाइन में भेजा जाए।
 
उन्होंने बताया कि महिला के पास कोई फोन या पहचान पत्र नहीं मिला है इसलिए अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने इस बात की जांच के आदेश दिए हैं कि मुंबई रेलवे स्टेशन पर उनकी जांच हुई थी या नहीं।
 
उल्लेखनीय है कि राजस्थान में 44 नए मामले सामने आने से शनिवार को संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 10128 हो गई।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

भोपाल मास्टर प्लान 2047 पर सुनवाई में कांग्रेस ने उठाए सवाल, 21 साल की देरी से लेकर दुकानों की सीलिंग तक पर जताई आपत्ति

50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, अगले 20 साल के लिए पीएम मोदी का उद्योग जगत को 'इंडिया फर्स्ट' मंत्र

अगला लेख