सम्बंधित जानकारी
- क्या Delta वैरिएंट हमें हरा रहा है? इसके संपर्क में आए लोगों का पता लगाना क्यों हैं मुश्किल...
- ऑस्ट्रेलिया में delta Strain का खौफ, न्यू साउथ वेल्स में आपातकाल की घोषणा
- COVID-19 : भारत में Delta स्वरूप का प्रभुत्व बरकरार, इंसाकॉग ने किया अलर्ट
- डेल्टा 3 वैरिएंट को परास्त कर ऋषभ पंत जुड़े टीम इंडिया के बायो बबल से
- WHO ने दी Delta से भी अधिक खतरनाक Corona वेरिएंट की चेतावनी
दुनियाभर में तेजी से पांव पसारता Delta 3 का वेरिएंट, भारत में भी जारी अलर्ट | delta 3 variant
मुख्य बिंदु
- दुनियाभर में तेजी से पांव पसारता 3 वेरिएंट का वेरिएंट
- डेल्टा स्वरूप का वायरस तेजी से फैलता है
- अन्य देशों में भी प्रसार को लेकर चिंता
नई दिल्ली। डेल्टा 3 वेरिएंट, सार्स-कोव-2 का वायरस है तथा इसका दुनियाभर में तेजी से पांव पसार रहा है। अमेरिका के बाद वैज्ञानिकगण दुनिया के अन्य देशों में भी इसके प्रसार को लेकर चिंतित हैं। फिलहाल भारत में डेल्टा-3 से संक्रमित एक भी मरीज सामने नहीं आया है, लेकिन इनसाकॉग समिति ने इसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। यह जीनोम सीक्वेंसिंग की निगरानी कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार डेल्टा-3 वेरिएंट पहले मिले डेल्टा स्वरूप के मुकाबले न सिर्फ ज्यादा तेजी से फैलता है, बल्कि यह टीकाकरण करवा चुके या फिर संक्रमित हो चुके लोगों को भी अपनी जद में ला सकता है। दुनियाभर में हुई जीनोम सीक्वेंसिंग के दौरान 2,28,888 नमूनों में डेल्टा वेरिएंट पाया गया है। भारत से लिए गए 90 फीसदी नमूनों में डेल्टा 3 वेरिएंट के वेरिएंट मिले हैं। अत: इसको लेकर सरकार ने अलर्ट जारी किया है।
