सम्बंधित जानकारी
- अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो हुए क्वारंटीन, कोरोना पॉजिटिव शख्स के संपर्क में आए थे
- Covid vaccine update : अच्छी खबर, स्वदेशी वैक्सीन Covaxin के पहले चरण के ट्रॉयल का रिजल्ट आया सामने, नहीं दिखा कोई प्रतिकूल प्रभाव
- दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री का दावा, कोरोना संक्रमण की दर मई के बाद सबसे निचले स्तर पर
- FlashBack2020 : आखिर कैसे एक गलती के कारण 2020 में Corona ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में लिया
- डोनाल्ड ट्रंप Coronavirus की Vaccine लगवाने के लिए तैयार : व्हाइट हाउस
फेसबुक, यूट्यूब के बाद ट्विटर का फैसला, सोशल मीडिया से हटेगी कोरोना वैक्सीन संबंधी गलत जानकारी
वाशिंगटन। सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर ने कहा है कि वह अपनी साइट से कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) से संबंधी गलत जानकारी हटाना आरंभ करेगा। फेसबुक और यूट्यूब ने भी टीकों संबंधी गलत जानकारी हटाने की घोषणा की है।
वायरस के वास्तविक नहीं होने का दावा करने वाली, टीके के प्रभाव संबंधी दावों का खंडन करने वाली और टीकाकरण का इस्तेमाल लोगों को नुकसान पहुंचाने या नियंत्रित करने के लिए किए जाने के बेबुनियाद दावे करने जैसी पोस्ट को हटाया जाएगा।
ट्विटर ने कहा कि वह अगले बुधवार से नई नीति लागू करेगा। यदि लोग नियमों का उल्लंघन करके ट्वीट करते हैं, तो उन्हें डिलीट कर दिया जाएगा।
ये घोषणाएं ऐसे समय में की गई हैं, जब अमेरिका में कोविड-19 का टीका लगना आरंभ हो गया है, जो कि देश के इतिहास का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान है। ऐसे में कई लोग टीकाकरण को लेकर हिचकिचा रहे हैं और कई लोग टीकों के बारे में दुष्प्रचार कर रहे हैं।
अमेरिका में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या सोमवार को तीन लाख के पार हो गई थी। (भाषा)