सम्बंधित जानकारी
- मुक्केबाजी में निराशा पंघाल के बाद, क्वार्टरफाइनल में हार कर पूजा हुई बाहर
- Tokyo Olympics: टूटा 'गोल्ड का सपना', सेमीफाइनल में ताई जु यिंग ने सिंधु को सीधे सेटों में हराया
- मैरी कॉम का एक और सनसनीखेज आरोप, 'परेशान करने के लिए मैच से 5 मिनट पहले बदलवाई जर्सी '
- Tokyo Olympics: अंजुम और तेजस्वी महिला 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन के फाइनल्स में जगह बनाने में असफल
- शूटर मनु भाकर की टूटी थी पिस्टल, अब जाकर स्विस कंपनी ने मांगी माफी
ओलंपिक खेलों के बीच में टोकियो में वायरस के रिकॉर्ड मामले, चिंताएं बढ़ीं | coronavirus
मुख्य बिंदु
- ओलंपिक खेलों के बीच में टोकियो में वायरस के रिकॉर्ड मामले
- सिटी हॉल ने शनिवार दी जानकारी
- 21 लोगों में हुई संक्रमण की पुष्टि
टोकियो। जापान की राजधानी टोकियो में जारी ओलंपिक खेलों के बीच कोविड-19 के कुल 4,058 रिकॉर्ड मामले सामने आने के बाद चिंताएं बढ़ गई हैं। सिटी हॉल ने शनिवार को यह जानकारी दी।
आलोचक लंबे वक्त से ओलंपिक को टालने या रद्द करने की मांग कर रहे थे, क्योंकि इन खेलों में दुनियाभर के लाखों खिलाड़ी, कॉर्पोरेट प्रायोजक और मीडिया जुटता है। खिलाड़ियों की कोरोनावायरस के लिए हर दिन जांच हो रही है। ओलंपिक में काम कर रहे 21 लोगों में शनिवार को संक्रमण की पुष्टि हुई जिनमें से कोई भी खिलाड़ी नहीं था।
खेलों में 241 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है जिनमें से 23 एथलीट हैं। जापान में कोविड-19 से 15,000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। टोकियो के पड़ोसी सैतामा, चीबा और कनागवा प्रांतों में रिकॉर्ड दैनिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं।(भाषा)
