suvichar
✕

Indore Corona Update: इंदौर जिले में कोरोना के रिकॉर्ड 708 नए मामले, 4 की मौत, एक्टिव केस 4867

Updated: शनिवार, 3 अप्रैल 2021 (11:32 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में कोरोना के 1 ही दिन में 18 फीसदी की दर से 708 नए रिकॉर्ड संक्रमित मामले सामने आए हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीएस सैत्या ने बताया कि शुक्रवार को 3,867 सैंपल जांचे गए। इनमें 708 व्यक्ति संक्रमित पाए गए। वहीं 413 संक्रमितों को उपचार के उपरांत स्वस्थ करार दिया गया। 4 की मौत दर्ज की गई और एक्टिव केस की संख्या 4,867 जा पहुंची है।

ALSO READ: COVID-19 : इंदौर में मास्क नहीं पहनने वालों को गिरफ्तार कर भेजा जा रहा जेल
 
जिले में अब तक 9,40,285 संदेहियों की कोरोना की जांच की गई जिसमें से 71,699 संक्रमित सामने आ चुके हैं। इलाज के बाद इनमें से 65,863 स्वस्थ करार दिए गए हैं। हालाकि 969 व्यक्तियों की किस्मत ने साथ नहीं दिया और उन्हें उपचार के दौरान बचाया नहीं जा सका। जिले में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सभी उपयोगी कदम उठाए जा रहे हैं। मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा मामले इंदौर जिले में ही आ रहे हैं। (वार्ता)

Show comments

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, घटना का वाडियो आया सामने, मामले की जांच में जुटी पुलिस

गोवा में गरजे राहुल गांधी, बोले- वोट चोरी के पीछे ज्ञानेश कुमार, बच नहीं पाएंगे CEC

ईरान के नए रक्षामंत्री अखलाघी ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, बोले- 'सभी फ्रंट पर जंग खत्म हुए बिना नहीं रुकेगा युद्ध'

Trump Tariff Relief : भारत को रूस से तेल खरीदने पर राहत, ट्रंप 60 दिन में तय करेंगे आगे की रणनीति

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार, पूर्ण रोक गलत

सभी देखें

यूपी की शक्ति स्वरूपा सोनू मलान ने परंपरा तोड़कर संभाला बस का स्टीयरिंग

पंजाब में भीषण सड़क हादसा, 9 मजदूरों की मौत, कई घायल, तेज रफ्तार कार ने ली जान

योगी सरकार में मजबूत हुई बेसिक शिक्षा की नींव, कंपोजिट विद्यालयों में 9 साल में 1.84 लाख शिक्षक बढ़े

योगी सरकार 5 जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, घटना का वाडियो आया सामने, मामले की जांच में जुटी पुलिस

अगला लेख