1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Rapidly decreasing new Corona patients in India

Covid 19 in India: सुखद खबर, तेजी से घट रहे नए मरीज, ठीक होने की दर बढ़ी व मृत्युदर घटी

Coronavirus
नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के 11,666 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,07,01,193 हो गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह 8 बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार कुल 1,03,73,606 लोगों के संक्रमणमुक्त होने के बाद देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 96.94 प्रतिशत हो गई है।
उसने बताया कि वायरस से 123 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,53,847 हो गए। देश में कोविड-19 से मृत्युदर 1.44 प्रतिशत है। देश में लगातार 9 दिनों से उपचाराधीन लोगों की संख्या 2 लाख से कम है। अभी 1,73,740 लोगों का कोरोनावायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.62 प्रतिशत है।
 
भारत में 7 अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और 5 सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी, वहीं संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को 1 करोड़ के पार चले गए थे। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 27 जनवरी तक 19,43,38,773 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। इनमें से 7,25,653 नमूनों का परीक्षण बुधवार को किया गया था। (भाषा)
अगला लेख
Fact Check: ‘वैलेंटाइन डे तक ब्वॉयफ्रेंड बना लो वरना कॉलेज में NO ENTRY’, आगरा कॉलेज का सर्कुलर वायरल, जानिए क्या है सच्चाई