1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. PM Modi can meet with Chief Ministers of 8 states on Covid-19

COVID-19 : 8 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ PM मोदी कर सकते हैं बैठक, वैक्सीन को लेकर भी बनेगा प्लान

Prime Minister Narendra Modi
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कोविड-19 की वर्तमान स्थिति की समीक्षा और टीका वितरण की रणनीति को लेकर मुख्यमंत्रियों और राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के अन्य प्रतिनिधियों के साथ मंगलवार को डिजिटल माध्यम से बैठक कर सकते हैं।
 
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मोदी एक बैठक उन 8 राज्यों के साथ बैठक कर सकते हैं जहां कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहे हैं। दूसरी बैठक में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से टीका वितरण की रणनीति पर चर्चा संभावित है। प्रधानमंत्री मोदी कोरोना की स्थिति की समीक्षा के लिए अब तक कई बार राज्यों साथ बैठकें कर चुके हैं।
देश भर में कोरोनावायरस संक्रमण के मामले पिछले कुछ दिनों से 50,000 के नीचे आ रहे हैं, वहीं कुछ राज्यों में मामले तेजी से बढ़े हैं। कुछ शहरों में तो रात का कर्फ्यू भी लगाया गया है।

केंद्र की ओर से लगातार यह प्रयास भी हो रहे हैं कि जब भी कोरोना का टीका उपलब्ध होगा, उसके सुचारू वितरण की व्यवस्था हो सके।
 
भारत में फिलहाल 5 वैक्सीन तैयार होने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इनमें से चार परीक्षण के दूसरे या तीसरे चरण में हैं जबकि एक पहले या दूसरे चरण में है। (भाषा)
अगला लेख
रवि शास्त्री के संकेत, खटाई में पड़ सकता है रोहित और ईशांत का टेस्ट खेलने का सपना