1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. people in this city are getting gold for taking covid-19 vaccine

कोरोना वैक्सीन लगवाने पर मुफ्त मिल रहा है सोना, जानिए क्या है पूरा मामला

Corona vaccine
भारत में युद्ध स्तर पर कोरोना का टीकाकरण चल रहा है। सरकार भी लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए  जागरूक कर रही है।  गुजरात में लोगों में वैक्सीन लगवाने के लिए एक अनोखी पहल की शुरुआत की गई है। राजकोट में टीका लगवाने वालों को मुफ्त में सोना दिया जा रहा है। 
 
यह पहल सुनार समुदाय ने शुरू की है। टीका लगाने वाली महिलाओं को सोने की नोज पिन और पुरुषों को हैंड ब्‍लेंडर दिए जा रहे हैं। सरकार के साथ ही समाज के लोगों की यह पहल लोगों में वैक्सीनेशन  के प्रति जागरूकता को बढ़ाएगी। 
गुजरात में भी कोरोना की दूसरी लहर का असर है। यहां भी कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। गुजरात सरकार ने कोरोना संक्रमण की रफ्तार को रोकने के लिए कई पाबंदियों की भी घोषणा की है। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच, गुजरात के 20 शहरों में नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया गया है।
 
रात 8 बजे से सुबह 6 बजे के बीच राज्य के 20 शहरों में रात का कर्फ्यू की घोषणा की गई है।  शादियों में 100 लोगों को ही अनुमति होगी। 30 अप्रैल तक कोई भी बड़े कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे। शनिवार से 30 अप्रैल तक सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
आरबीआई ने ईसीबी के जरिए जुटाई गई राशि का उपयोग नहीं करने वाले कर्जदारों को दी राहत