सम्बंधित जानकारी
- श्रीलंका में कोरोना के मद्देनजर ट्रेनों और बसों के परिचालन पर 4 दिन के लिए रोक
- क्या बिना धोए Mask पहनने से भी बढ़ रहा Black Fungus? Health experts ने कही यह बात
- वीडियो बनाकर पुलिस पर उठाए सवाल, फिर ट्रेन के आगे कूद गया युवक
- झारखंड में रेल हादसा : ट्रेन का इंजन पटरी से उतरकर नदी में, बाल-बाल बचे 84 यात्री
- अमेरिकी टीका भारत में पहली बार मिले Corona Strain के खिलाफ कारगर
जज्बे को सलाम, जमशेदपुर से 120 टन ऑक्सीजन लेकर बेंगलुरु पहुंचीं महिलाएं
बेंगलुरु। पूरी तरह से महिला चालक दल द्वारा संचालित ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन जमशेदपुर से 120 मीट्रिक टन चिकित्सा ऑक्सीजन के साथ बेंगलुरु पहुंच गई।
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को ट्वीट किया, कर्नाटक के लिए सातवीं ऑक्सीजन एक्सप्रेस शुक्रवार को टाटानगर (जमशेदपुर) से बेंगलुरु पहुंची है। केवल महिलाओं पर आधारित चालक दल द्वारा संचालित यह ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन राज्य में कोविड-19 रोगियों के लिए ऑक्सीजन की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करेगी।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक 8वीं ऑक्सीजन एक्सप्रेस भी आज सुबह 109.2 मीट्रिक टन जीवन रक्षक गैस लेकर गुजरात के जामनगर से बेंगलुरु पहुंची। राज्य सरकार ने राज्य में बढ़ते कोविड मामलों को देखते हुए प्रतिदिन 1,200 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की मांग की है।
The 7th #OxygenExpress to Karnataka has arrived in Bengaluru from Tatanagar.
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) May 22, 2021
This Oxygen Express train piloted by an all female crew will ensure continued supply of Oxygen for COVID-19 patients in the State. pic.twitter.com/UFWgKwVyuZ
कर्नाटक में शुक्रवार को कोविड-19 के 32,218 नए मामले आए और 353 मौतें हुईं, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 23.67 लाख हो गए और मृतकों की संख्या 24,207 हो गई।
