सम्बंधित जानकारी
- सेना प्रमुख नरवणे का बड़ा बयान, लद्दाख के पास चीनी सैन्य अभ्यास पर नजर
- ONGC के पोतों के समुद्र में फंसने की जांच करेगी हाईलेवल कमेटी
- नारद मामला : उच्च न्यायालय ने गुरुवार तक सुनवाई स्थगित की, जेल में ही रहेंगे नेता
- मोदी ने किसानों को दिया तोहफा, DAP खाद की बोरी 2400 की जगह 1200 रुपए में मिलेगी, केंद्र ने सब्सिडी 500 से बढ़ाकर 1200 रुपए की
- Indian Navy का मिशन, तस्वीरों में देखें समंदर में जिंदगी बचाने की जंग
झारखंड में रेल हादसा : ट्रेन का इंजन पटरी से उतरकर नदी में, बाल-बाल बचे 84 यात्री
सिमडेगा। झारखंड में हटिया-राउरकेला पैसेंजर ट्रेन का इंजन बुधवार रात कनारोंवा रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतरकर देव नदी की ओर लुढ़क गया। गति कम होने की वजह से ट्रेन के सभी सात यात्री कोच पटरी से नहीं उतरे, लिहाजा कोई हताहत नहीं हुआ।
रांची रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) नीरज अंबष्ट ने बताया कि यह दुर्घटना बानो रेलवे स्टेशन के ठीक बाद कनारोंवा रेलवे स्टेशन से हटिया-राउरकेला पैसेंजर ट्रेन के रवाना होते ही रात्रि आठ बज कर 18 मिनट पर घटित हुई। उन्होंने कहा कि घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
डीआरएम ने बताया कि सात कोचों वाली यह ट्रेन कनारोंवा स्टेशन से लगभग 700 मीटर दूर ही दुर्घटनाग्रस्त हुई जिस वजह से ट्रेन की गति कम थी। ट्रेन की गति कम होने की वजह से इंजन के अलावा यात्री कोच पटरी से नहीं उतरे और यात्रियों को कोई नुकसान नहीं हुआ।
यह ट्रेन रांची के हटिया स्टेशन से शाम को राउरकेला के लिए रवाना हुई थी। ट्रेन का चालक भी दुर्घटना में बाल-बाल बचा गया। ट्रेन में कुल 84 यात्री ही सवार थे।
डीआरएम अंबष्ट ने बताया कि दुर्घटनास्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा गया है और दुर्घटना की जांच की जा रही है और सारे यात्री स्टेशन पर ही रूके हुए हैं। (भाषा)