शुक्रवार, 27 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. priyanka gandhi gaurav bhatia clash before pm modi israel visit
Last Updated :नई दिल्ली , बुधवार, 25 फ़रवरी 2026 (16:30 IST)

मोदी के इजराइल दौरे से पहले सोशल मीडिया पर प्रियंका गांधी से भिड़े गौरव भाटिया, बताया 'महिला गजनी'

priyanka gandhi and gaurav bhatia
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजराइल दौरे के ठीक पहले सोशल मीडिया पर प्रियंका गांधी और भाजपा नेता गौरव भाटिया के बीच जमकर तकरार हुई। जब प्रियंका ने पीएम मोदी को इजराइल में फिलिस्तीन का मुद्दा उठाने की सलाह दी तो भाजपा नेता भाटिया ने पलटवार करते हुए महिला गजनी करार दिया।
 
प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा, भारत को दुनिया के सामने सच, शांति और न्याय की आवाज बनना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री इजराइल की संसद में गाजा के मुद्दे का जिक्र करेंगे। 
 
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने 2008 की फिल्म गजनी के किरदार का हवाला देते हुए कहा कि प्रियंका को 7 अक्टूबर को इजराइल में हुए हमलों की याद नहीं है। भाटिया ने कहा कि 1200 से ज्यादा निर्दोष लोगों की हत्या और महिलाओं के अपहरण व अत्याचार की निंदा करने का नैतिक साहस प्रियंका में नहीं है।
 
उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति की महिला गजनी लौट आई है! संसद में 'फिलिस्तीन' का मुद्दा उठाना तो आसान है, लेकिन 7 अक्टूबर को 1,200 से अधिक निर्दोषों के नरसंहार, महिलाओं के अपहरण और बलात्कार की निंदा करने का नैतिक साहस दिखाना प्रियंका गांधी के लिए स्पष्ट रूप से बहुत मुश्किल है।
उन्होंने कहा कि इसके लिए बहुत नैतिक साहस चाहिए और निंदा करने के लिए वोट बैंक की राजनीति से ऊपर उठना पड़ता है। आप भले ही नकली गांधी उपनाम का इस्तेमाल करती हों, लेकिन आपमें दृढ़ विश्वास और साहस की कमी साफ दिखती है।
edited by : Nrapendra Gupta
ये भी पढ़ें
पुतिन की ‘मीट स्टॉर्म’ रणनीति: अपनों की लाशों पर आगे बढ़ रही रूसी सेना, रूह कंपा देगी सैनिकों की दास्तां