1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Outcry from Corona in Spain, 769 more people killed in 24 hours

स्पेन में कोरोना से मचा हाहाकार, 24 घंटे में 769 और लोगों की मौत

Spain
मैड्रिड। स्पेन में कोरोना वायरस से पिछले 24 घंटे में 769 और लोगों की मौत होने से शुक्रवार को मृतकों की संख्या 4,800 से अधिक पहुंच गई है। 
 
दुनियाभर में कोरोना वायरस से इटली के बाद स्पेन में सबसे अधिक मौतें हुई है। स्पेन में इस महामारी से 4,858 लोगों की मौत हुई है और इससे संक्रमित लोगों की संख्या 64,059 पहुंच गई है। 
 
स्पेन में पिछले 24 घंटे में इस वायरस से मारे गए लोगों की संख्या इटली की तुलना में अधिक है। बृहस्पतिवार की रात को अंतिम जानकारी मिलने तक इटली में 1000 लोगों की मौत हुई थी।
अगला लेख
corona virus : ईरान में मृतकों की संख्या 2,378 पहुंची