सम्बंधित जानकारी
- Corona virus : ईरान में संक्रमण से और 157 लोगों की मौत, शहरों के बीच आवाजाही पर प्रतिबंध
- कोरोना वायरस से ईरान का इतना बुरा हाल कैसे हो गया
- ईरान से जैसलमेर पहुंचे 484 भारतीय नागरिक, Corona संक्रमण नहीं
- ईरान में Corona से 127 और लोगों की मौत
- स्मृति ईरानी ने शुरू की Twitter Antakshri, एकता कपूर और करण जौहर भी हुए शामिल
corona virus : ईरान में मृतकों की संख्या 2,378 पहुंची
तेहरान। ईरान ने शुक्रवार को घोषणा की कि कोरोना वायरस से 144 और लोगों की मौत हो गई जिससे इस देश में मृतकों की आधिकारिक संख्या 2,378 हो गई।
स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता किन्योश जहांपुर ने टेलीविजन पर संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘पिछले 24 घंटे में हमने देशभर में कोरोना वायरस के 2,926 नए मामलों की पुष्टि की है।’
उन्होंने बताया, ‘इससे पूरे देश में पुष्ट मामलों की संख्या 32,332 पहुंच गई है।’ इनमें से अब तक 11,133 मरीज ठीक हो गए है।’
उन्होंने बताया कि इस वायरस से संक्रमित लगभग 2,900 मरीजों की स्थिति ‘गंभीर’ बनी हुई है। ईरान इस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कड़े कदम उठा रहा है। इस बीच एक ईरानी स्वास्थ्यकर्मी ने लोगों से कोरोना वायरस के डर से शराब नहीं पीने का अनुरोध किया है।
ईरानी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अब तक इस देश में मेथनॉल मिली शराब पीने से लगभग 300 लोगों की मौत हो चुकी है।
