सम्बंधित जानकारी
- Corona को लेकर राहुल गांधी ने की लोगों से यह अपील...
- राजस्थान में UNLOCK-4 की गाइडलाइन जारी, जानें क्या क्या मिलेगी छूट
- 5 दिवसीय मासिक पूजा के लिए 17 जुलाई से खुलेगा सबरीमाला मंदिर
- केंद्रीय गृह सचिव ने पर्यटन स्थलों पर कोरोना के हालात की समीक्षा की, कहा- दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई
- मैक्सिको में आई तीसरी लहर, वैक्सीन बनी वायरस के खिलाफ ढाल
उत्तर प्रदेश में नाइट कर्फ्यू का समय बदला, आदेश हुए जारी...
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के नियंत्रण को देखते हुए रात्रिकालीन कर्फ्यू का समय अब रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक कर दिया गया है। रात्रिकालीन कर्फ्यू के बारे में आज आदेश जारी किए गए हैं।
इससे पहले ये रात 9 बजे से सुबह 7 बजे तक था। प्रदेश सरकार ने कोरोना मामलों में कमी के बाद 21 जून से नई गाइडलाइंस जारी की थी। प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या के साथ ही मृत्यु दर में भी कमी आई है, वहीं इलाज के बाद सही हुए मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।
हालांकि वीकेंड कर्फ्यू पहले की तरह ही जारी रहेगा। प्रदेश में इससे पहले कोविड प्रोटोकॉल के पालन के साथ रेस्टोरेंट व मॉल को 50 फीसदी क्षमता के साथ खोला जा चुका है। इसी तरह, पार्क, रेहड़ी पर लगने वाली दुकानें आदि के संचालन की अनुमति भी दी गई थी।
