1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Gujarat News In Hindi/ Ahmedabad News In Hindi/ Night Curfew In Major Cities

गुजरात के 4 बड़े शहरों में अब 28 फरवरी तक नाइट कर्फ्यू

Gujarat
अहमदाबाद। देश के कई इलाकों में कोरोनावायरस के मामलों में हुई वृद्धि के बाद ज्यादातर राज्यों में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। गुजरात में 15 फरवरी तक जारी रात्रिकालीन कर्फ्यू को बढ़ाकर 28 फरवरी तक कर दिया गया है। दूसरी ओर, महाराष्ट्र में 2 दिन में करीब 5 गुना कोरोना केस बढ़ने की खबर है। 
जानकारी के मुताबिक गुजरात के अहमदाबाद, वडोदरा, राजकोट और सूरत में अब 28 फरवरी तक रात्रिकालीन कर्फ्यू रहेगा। पहले यह कर्फ्यू 15 फरवरी तक के लिए लगाया गया था। हालांकि पूर्व की तुलना में कर्फ्यू में एक घंटे की छूट रहेगी। अब रात 11 बजे की बजाय रात 12 बजे से कर्फ्यू रहेगा, जो सुबह छह बजे तक चलेगा।
उल्लेखनीय है कि सोमवार को गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और दो अन्य भाजपा नेता के कोरोना संक्रमित हो गए थे। दोनों ही मुख्‍यमंत्री रूपाणी के संपर्क में आए थे। रूपाणी रविवार को नगर निकाय चुनाव के लिए एक रैली में भाग लेने के लिए गए थे, जहां वे बेहोश हो गए थे। महाराष्ट्र में निकाय चुनाव के साथ ही डे नाइट टेस्ट भी होना है। ऐसे में माना जा रहा है कि टेस्ट मैच के चलते ही 1 घंटे की छूट बढ़ाई गई है। 
(प्रतीकात्मक चित्र)
अगला लेख
ब्रिटेन ने Corona के प्रसार को रोकने के लिए किए यात्रा नियम सख्त