1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Night curfew all over Madhya Pradesh

Big Breaking : पूरे मध्यप्रदेश में नाइट कर्फ्यू, सरकारी दफ्तर 5 दिन खुलेंगे, छिंदवाड़ा 7 दिन के लिए टोटल लॉक

Coronavirus
भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना विस्फोट के बाद सरकार ने बड़ा फैसला किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल बैठक में मुख्यमंत्री ने छिंदवाड़ा में कल 8 अप्रैल की रात 8 बजे से अगले 7 दिन तक लॉकडाउन लगाने का आदेश दिया है।
इसके साथ कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रदेश के समस्त सरकारी कार्यालय आगामी 3 माह तक सप्ताह में 5 दिन (सोमवार से शुक्रवार), प्रातः 10 से  शाम 6 बजे तक लगेंगे, शनिवार, रविवार शासकीय कार्यालय बंद रहेंगे। 
प्रदेश के समस्त नगरीय क्षेत्रों में कल 8 अप्रैल से आगामी आदेश तक रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। 
प्रदेश के समस्त जिलों के नगरीय क्षेत्रों में आगामी आदेश तक प्रत्येक रविवार लॉकडाउन रहेगा। सम्पूर्ण छिंदवाड़ा जिले में कल 8 अप्रैल की रात 8 बजे से आगामी 7 दिन तक संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा। शाजापुर शहर में आज रात 8 बजे से अगले 2 दिन का संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा।
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें
अगला लेख
COVID-19 : निजी वाहन में बैठे व्यक्ति को भी पहनना होगा मास्क, दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला