1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Minor cold-cough and corona difference

घबराइए नहीं, जा‍निए मामूली जुकाम-खांसी और कोरोना में अंतर

Corona virus
नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस वायरस को लेकर लोगों में खौफ फैला हुआ है।
 
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कोरोना को लेकर तरह-तरह की अफवाहें भी फैल रही हैं। लेकिन क्या खांसी और जुकाम और बुखार होना कोरोना संक्रमण का शिकार होना है। लोगों में कोरोना को लेकर भय फैला हुआ है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक डॉक्टर अपने मरीजों में साधारण खांसी, बुखार, जुकाम और कोरोना वायरस में फर्क बता रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो गाजियाबाद के डॉ. अंशुल वार्ष्णेय (एमडी) का है। डॉ. अंशुल अपने मरीजों को बेहद सरल तरीके से कोरोना के लक्षण और बचने का तरीका बता रहे हैं।
डॉ. अंशुल के अनुसार लोग साधारण खांसी, जुकाम और बुखार को कोरोना के लक्षण समझकर भयभीत हैं ज‍बकि अगर आपको सूखी खांसी होती है तो इसका कारण प्रदूषण भी हो सकता है। खांसी के साथ बलगम आती है तो यह एलर्जिक कफ हो सकता है। डॉ. अंशुल के अनुसार अगर नाक बहती है, बलगम आता है और खांसी हो रही है तो फ्लू या स्वाइन फ्लू या साधारण वायरल भी हो सकता है।
डॉ. अंशुल के अनुसार सूखी खांसी, तेज बुखार, सांस फूलना, जोड़ों में दर्द कोरोना संक्रमण के लक्षण हो सकते हैं, लेकिन यह भी आवश्यक नहीं है। ज्यादा उम्र के लोग, मधुमेह, कैंसर या जिन लोगों की इम्युनिटी कम है, ऐसे लोगों में कोरोना के संक्रमण का खतरा अधिक है।
 
लोगों में कोरोना के बाद सेनेटाइजर को लेकर भी एक हव्वा बना हुआ है। डॉ. अंशुल के अनुसार अगर सेनेटाइजर नहीं मिले तो साधारण साबुन से भी हाथ धोकर संक्रमण से बचाव हो सकता है। लोग अपने हाथ को मुंह पर रखकर छींकें या खांसें नहीं, बल्कि बाजू में रखकर छींकना या खांसना चाहिए। यह कोरोना ही नहीं, बल्कि हर बीमारी से शरीर को बचा सकता है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Corona Virus live updates : दुनिया के 157 देशों में फैला कोरोना वायरस, 169420 लोग संक्रमण के शिकार, भारत में 110 मामले