सम्बंधित जानकारी
- 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 7,774 नए मामले, 12 दिन में मिले 1 लाख से ज्यादा संक्रमित...
- वैज्ञानिकों की चेतावनी, जनवरी में आ सकती है Omicron की बड़ी लहर
- COVID-19 : केरल में 3,795 नए मामले, ओडिशा में 2 मरीजों की मौत, तमिलनाडु में 681 नए मरीज
- Omicron को लेकर बड़ी खबर, डेढ़ साल की बच्ची ने वायरस को आसानी से दी मात
- खतरा अभी टला नहीं...10 राज्यों के 27 जिलों में कोरोना की भयावह स्थिति, केंद्र सरकार ने जारी की चेतावनी
पैसों के लिए 24 घंटे में 10 बार लगवाई कोरोना वैक्सीन...
वेलिंग्टन। दुनियाभर में कोरोनावायरस से बचाव के लिए सरकारें वैक्सीनेशन पर खासा जोर दे रही है। कई देशों में अब बूस्टर डोज भी लगवाए जा रहे हैं। हालांकि न्यूजीलैंड से आई यह खबर हैरान करने वाली है।
न्यूजीलैंड में एक शख्स ने एक-दो नहीं बल्कि वैक्सीन की 10 डोज लगवा लीं। उसने कोरोना से जान बचाने के लिए जो वैक्सीन लगवाई, वह उसकी जान के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। व्यक्ति ने एक दिन में इतनी डोज ली कैसे, यह भी बड़ा सवाल है।
मीडिया खबरों के मुताबिक एक शख्स ने 24 घंटे में वैक्सीन की 10 डोज लगवा लीं। जैसे ही यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय को मिली तो हड़कंप मच गया और मामले की जांच के आदेश दे दिए गए।
बताया जा रहा है कि वैक्सीन की हर डोज के लिए शख्स को पैसे दिए गए थे। इसी लालच में उसने एक दिन में कई वैक्सिनेशन सेंटर्स का दौरा किया। हर जगह जाकर वह गलत जानकारी देकर वैक्सीन की डोज लेता रहा।
न्यूजीलैंड स्वास्थ्य मंत्रालय के वैक्सिनेशन कार्यक्रम के समूह प्रबंधक एस्ट्रिड कोर्ननीफ ने कहा कि यह बहुत चिंताजनक स्थिति है। हालांकि, स्वास्थ्य मंत्रालय ने ये नहीं बताया कि ये घटना कहां की है।
