ganesh chaturthi

फिर टली जॉनसन की भारत यात्रा, जानिए क्या कारण रहा

Updated: सोमवार, 19 अप्रैल 2021 (16:43 IST)
नई दिल्ली/ लंदन। कोरोनावायरस महामारी के मद्देनजर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन अगले सप्ताह भारत यात्रा पर नहीं आएंगे। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि यह फैसला दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से किया है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 की वर्तमान स्थिति को देखते हुए आपसी सहमति से यह निर्णय किया गया है कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री अगले सप्ताह भारत यात्रा पर नहीं आएंगे।

ALSO READ: ब्राजील ने जॉनसन एंड जॉनसन की कोरोना वैक्सीन को दी मंजूरी
 
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि दोनों पक्ष आने वाले दिनों में डिजिटल बैठक आयोजित करेंगे जिसमें भारत-ब्रिटेन संबंधों के लिए योजनाएं पेश की जाएंगी। लंदन में डाउनिंग स्ट्रीट ने भी सोमवार को जानकारी दी कि जॉनसन का दौरा रद्द कर दिया गया है। हालांकि जॉनसन भविष्य की ब्रिटेन-भारत साझेदारी के लिए अपनी योजनाओं की शुरुआत के लिहाज से इस महीने के आखिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करेंगे। उनकी आमने-सामने मुलाकात इस साल के आखिर में होने की संभावना है।

ALSO READ: कई देशों में रोक के बीच बोरिस जॉनसन बोले- AstraZeneca की वैक्सीन सुरक्षित, भारत भी कर रहा है उत्पादन
 
डाउनिंग स्ट्रीट ने ब्रिटिश और भारतीय सरकारों की ओर से एक संयुक्त वक्तव्य में कहा कि कोरोनावायरस के मौजूदा हालात की वजह से प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन अगले सप्ताह भारत यात्रा नहीं कर सकेंगे। बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जॉनसन ब्रिटेन और भारत के बीच भविष्य की साझेदारी के लिहाज से अपनी महत्वाकांक्षी योजनाओं पर सहमति बनाने और उन्हें शुरू करने के लिए इस महीने के आखिर में बातचीत करेंगे। 
 
भारत में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच जॉनसन पर अपनी यात्रा को रद्द करने का दबाव था। इस सप्ताहांत में ब्रिटेन की विपक्षी लेबर पार्टी ने उनसे आग्रह किया था कि वे यात्रा स्थगित करें और जूम से डिजिटल तरीके से चर्चा करें। इससे पहले इस यात्रा को छोटा करके 1 दिन करने की घोषणा की गई थी।

ALSO READ: अमेरिका में एक्सपर्ट की टीम ने जॉनसन एंड जॉनसन की कोरोना वैक्सीन को दी मंजूरी

दोनों पक्षों को व्यापार, निवेश और जलवायु परिवर्तन संबंधी कार्रवाई के क्षेत्र में भारत-ब्रिटेन के संबंधों में नई ऊर्जा का संचार करने के लिहाज से रोडमैप 2030 पर सहमति बनानी है। अब इस बारे में इस महीने के आखिर में डिजिटल तरीके से प्रक्रिया को संपन्न किया जा सकता है। इससे पहले जनवरी में गणतंत्र दिवस के अवसर पर भी जॉनसन की यात्रा रद्द कर दी गई थी। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख