सम्बंधित जानकारी
- पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे मिलने पहुंचे राहुल गांधी, मासूम बच्ची की मौत के बाद विपक्ष हमलावर
- एक्शन में ED, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बिजनेसमैन गौतम थापर गिरफ्तार
- अफगानिस्तान में रक्षामंत्री के आवास के पास विस्फोट, पाक सेना ने सीमा पर लगाई बाढ़
- महामारी की महामार: ये महिलाएं अब शायद ही कभी लौटें
- मध्य प्रदेश में भारी बारिश से हाहाकार, 200 गांव जलमग्न, सेना ने संभाली कमान
बाइडन बोले, भारत जैसे देशों को खुद Vaccine उत्पादन में सक्षम बनाने की कोशिश कर रहा है अमेरिका | Joe Biden
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि वह भारत और अन्य देशों की मदद कर रहा है ताकि वे कोविड-19 रोधी टीकों का निर्माण खुद कर पाएं। व्हाइट हाउस में मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में बाइडन ने कहा कि विश्व में टीकों की कई अरब खुराकों की जरूरत है और अमेरिका करीब आधा अरब खुराक उपलब्ध कराने को प्रतिबद्ध है।
उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि हम टीकों की आधा अरब खुराक उपलब्ध कराने को प्रतिबद्ध हैं। हम भारत जैसे देशों को स्वयं टीका उत्पादन में सक्षम बनाने की कोशिश कर रहे हैं। हम इस काम में उनकी मदद कर रहे हैं। इस समय हम यही कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम कोशिश कर रहे हैं और इसके लिए किसी से किसी भी तरह का भुगतान नहीं लिया जा रहा। हम जितना हो सकता है, उतना करने की कोशिश कर रहे हैं।
बाइडन ने कहा कि कोविड-19 से निपटने की इस लड़ाई में अमेरिका 'हथियाररूपी टीकों का भंडार' बनने को तैयार है, जैसे द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान यह लोकतंत्र का शस्त्रागार था। बाइडन ने कहा कि जून में अपनी यूरोप यात्रा के दौरान उन्होंने घोषणा की थी कि अमेरिका 'फाइजर' के टीके की 50 करोड़ खुराक खरीदेगा और उसे लगभग 100 निम्न एवं मध्यम आय वाले देशों को दान देगा। इन खुराकों को महीने के अंत में भेजना शुरू किया जाएगा।(भाषा)
