सम्बंधित जानकारी
- कोरोना टीकाकरण के बाद हो अगर परेशानियां तो घबराएं नहीं -डॉ. निमिषा अवस्थी
- BJP नेता ने कोविड वैक्सीनेशन सेंटर में मनाया अपना जन्मदिन, आलोचना होने पर मांगी माफी
- मुंबई : अनलॉक गाइडलाइंस जारी
- Corona Guidelines Children : कोरोना से प्रभावित बच्चों के लिए सरकार ने जारी की गाइडलाइंस
- कोरोना की तीसरी लहर : बच्चों के संक्रमित होने का डर, क्या हैं 8 लक्षण
7 जून से Indore में Unlock-2, जारी हुई गाइडलाइन, जानिए क्या खुलेगा
इंदौर। इंदौर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कमी के बाद प्रशासन ने अनलॉक- 2 के लिए गाइडलाइन जारी की है। इसमें लॉकडाउन में कुछ ढील दी गई है। रविवार शाम को हुई क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में कई निर्णय लिए गए। 7 जून से किराना, ग्रॉसरी की दुकानें हफ्ते में 5 दिन खुल खुलेंगी। यानी सोमवार से शुक्रवार शाम तक।
दूध भी अब हफ्ते में 6 दिन मिलेगा। इसका समय सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक निर्धारित किया गया है। 7 जून से शहर को कई छूटें मिलेंगी। शादियों को लेकर अभी 15 जून तक प्रतिबंध लगाया गया है।
कलेक्टर श्री मनीष सिंह द्वारा धारा-144 के तहत इंदौर जिले में वर्तमान प्रभावशील कोरोना कर्फ्यू के चलते अतिरिक्त गतिविधियों को प्रतिबंध मुक्त करने का आदेश जारी #COVID19 #CoronaCurfew #section144 pic.twitter.com/6lgX7WjOdk
— Collector Indore (@IndoreCollector) June 6, 2021
7 जून से क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी?
- खेरची किराना दुकानें अब सोमवार से शनिवार तक खुलेंगी।
- चोइथराम मंडी में सिर्फ प्याज मिलेगी।
- अनाज मंडियों में कोविड प्रोटोकाल का पालन कर खरीदी-बिक्री हो सकेगी।
- होटल और रेस्टोरेंट सिर्फ होम डिलीवरी कर सकेंगे।
- थोक बाजारों की किराना दुकान सिर्फ 5 दिन खुलेंगी।
- निर्माण कार्य सप्ताह में 6 दिन होंगे।
- मोटर-पम्प रिपेयरिंग दुकानें खुलेंगी।
- स्टेशनरी, थोक कॉपी किताबों की दुकान 5 दिन खुलेंगी।
- सीए, सीएस, टैक्स कंसल्टेंट, व्यापारियों, कंस्ट्रक्शन, ट्रांसपोर्ट के ऑफिस एवं गोडाउन खुलेंगे।
