सम्बंधित जानकारी
- दिल्ली में 3 महीने के भीतर 18 वर्ष से अधिक उम्र की पूरी आबादी को लगाई जाएगी वैक्सीन : CM केजरीवाल
- COVID-19 : महाराष्ट्र में Corona के 66159 और गुजरात में 14327 नए मामले आए सामने
- Corona के उपचार में कारगर साबित हो रही है यह आयुर्वेदिक दवा, केंद्र सरकार ने दी जानकारी
- Covid-19 News : होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए नए दिशा-निर्देश
- Coronavirus बीमारी से कैसे जीतें जंग, पढ़िए 5 मोटिवेशनल क्वोट्स
COVID-19 : देश में अब तक 15.21 करोड़ से अधिक वैक्सीन की खुराक दी गईं, 2 दिन में 2.28 करोड़ से ज्यादा लोगों ने कराया पंजीकरण
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में गुरुवार रात 8 बजे तक कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 टीके की 20 लाख से अधिक खुराक दी गई, जिसके साथ ही अब तक देशभर में टीके की 15.21 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। मंत्रालय के मुताबिक, गुरुवार रात 9:30 बजे तक कोविन पोर्टल पर तीसरे चरण के टीकाकरण के लिए केवल दो दिनों में 2.28 करोड़ से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है।
उन्होंने कहा कि रात आठ बजे तक की अंतरिम रिपोर्ट के अनुसार देश में अब तक कोविड-19 टीके की 15,21,05,563 खुराकें दी जा चुकी हैं। मंत्रालय ने कहा कि गुरुवार को 20,84,931 लोगों को टीका लगाया गया, जिनमें 11,82,563 लाभार्थियों को पहली खुराक, जबकि 9,02,368 लाभार्थियों को टीके की दूसरी खुराक दी गई।(भाषा)
