1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Haryana govt extends lockdown till July 12 with more relaxations

हरियाणा : राज्य में 12 जुलाई तक बढ़ा लॉकडाउन

haryana
हरियाणा सरकार ने कई नई छूट के साथ राज्य में लाकडाउन 12 जुलाई तक बढ़ा दिया है। सरकार सुविधाओं को देखते हुए हर सप्ताह लाकडाउन में ढील दे रही है। 
 
हरियाणा में कोविड-19 से 13 और लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 9,474 हो गई है। वहीं, संक्रमण के 52 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,68,852 हो गई।
 
स्वास्थ्य विभाग के दैनिक बुलेटिन के अनुसार मृतकों में हिसार और पानीपत के दो-दो मरीज शामिल हैं। वहीं, संक्रमण के नए मामलों में से पलवल और गुरुग्राम में क्रमशः 10 और छह नए मामले सामने आए हैं।
 
राज्य में फिलहाल 1,234 मरीजों का उपचार चल रहा है। अब तक कुल 7,58,144 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और स्वस्थ होने की दर 98.61 फीसदी है। संक्रमण दर 7.60 प्रतिशत है।
अगला लेख
मानसून सत्र के दौरान संसद के बाहर हर दिन करेंगे प्रदर्शन : संयुक्त किसान मोर्चा