1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Donald Trump's lawyer Rudy Gilliani suffers from Corona

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वकील रूडी गिलियानी हुए Corona से संक्रमित

Donald Trump
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया है कि उनके वकील रूडी गिलियानी कोरोनावायरस Coronavirus) से संक्रमित हो गए हैं।

राष्ट्रपति ने रविवार दोपहर ट्वीट कर इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि न्यूयॉर्क के पूर्व मेयर गिलियानी कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए हैं। चुनाव परिणामों को पलटने के ट्रंप के प्रयासों की खातिर उन्होंने हाल में कई राज्यों की यात्राएं की थीं।

ट्रंप ने गिलियानी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने ट्वीट किया, रूडी आप जल्द स्वस्थ हों। हम लोग जल्द मिलेंगे। रविवार सुबह गिलियानी ने ‘फॉक्स न्यूज’ के एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था, जिसमें ट्रंप की ओर से कई राज्यों में दी गई कानूनी चुनौतियों पर उन्होंने चर्चा की थी।(भाषा)
अगला लेख
भोपाल और इंदौर में रात 10 बजे तक खुलेंगे बाजार,रात्रि कर्फ्यू भी हटाया गया