सम्बंधित जानकारी
- टॉप 3 के बाद दिल्ली के खिलाफ बिखरी चेन्नई की पारी, धोनी ने जैसे तैसे पहुंचाया 200 पार
- मैच से पहले दिल्ली और चेन्नई को झटका, जड़ेजा बाहर, पृथ्वी को आया बुखार
- दिल्ली ने चेन्नई के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी (वीडियो)
- मैदान के बाहर भी कुलदीप ने जीता दिल, कहा 'चहल जीतें पर्पल कैप तो होगी खुशी'
- कोरोना के साए में खेला जाएगा दिल्ली बनाम चेन्नई का मैच, स्थगित होने की संभावना बहुत कम
Delhi COVID-19 Cases : राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 1422 नए कोरोना मामले, करीब 6 हजार तक पहुंचे एक्टिव केस
नई दिल्ली। Delhi COVID-19 Cases: देश की राजधानी में रविवार को कोरोनावायरस के 1,422 नए मामले सामने आए। हालांकि इस दौरान किसी मरीज की मौत नहीं हुई और पॉजिटिविटी रेट 5.34 प्रतिशत दर्ज किया गया।
राजधानी में एक्टिव केसेस की संख्या 5,939 हो चुकी है। स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को कुल 26,647 नमूनों के कोविड परीक्षण किए गए।
नए मामलों के साथ राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 18,94,254 हो गए, जबकि मृतकों की संख्या 26,179 हो गई।
राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को 4.72 प्रतिशत की सकारात्मकता दर के साथ 1,407 कोरोना वायरस संक्रमण के मामले सामने आए थे और इस दौरान दो मरीजों की मौत हो गई थी।
शहर में शुक्रवार को कोविड-19 के 1,656 मामले दर्ज किए, जो कि 4 फरवरी के बाद से सबसे ज्यादा हैं। इस दौरान पॉजिटिविटी रेट 5.39 प्रतिशत था।
