सम्बंधित जानकारी
- सरकार ने कहा, यूक्रेन से आने वाले छात्र तुरंत लगवाएं Corona Vaccine
- नीम से होगा कोरोना का इलाज : जानिए नीम के 16 और भी फायदे
- स्टडी में बड़ा दावा- वुहान के बाजार में जानवरों में हुआ था Corona महामारी का जन्म
- Corona Wave : वैज्ञानिकों ने की स्टडी, जानिए कब आएगी कोरोना की चौथी लहर...
- long covid के लक्षण : लगातार खांसी, सांस की तकलीफ, ब्रेन फॉग या एंग्जाइटी है तो हो जाएं सावधान
दिल्ली में कोरोनावायरस के 326 नए मामले, 3 संक्रमितों की मौत
नई दिल्ली। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, राजधानी में बृहस्पतिवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के 326 नए मामले सामने आए और 3 संक्रमितों की मृत्यु हो गई, वहीं संक्रमण दर 0.77 प्रतिशत है।
ताजा स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, इसके साथ राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18,60,887 हो गई है, वहीं मृतक संख्या 26,130 पहुंच गई है। बुलेटिन में बताया गया कि एक दिन पहले कोविड-19 का पता लगाने के लिए राजधानी में 42,542 नमूनों की जांच की गई।
दिल्ली में बुधवार को कोरोनावायरस संक्रमण के 325 मामले सामने आए थे और संक्रमण दर 0.81 प्रतिशत दर्ज की गई।(भाषा)
