1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. covid vaccination process for 15 to 18 year old children

Vaccination Process - जानें कैसे लगवाएं अपने बच्चों को वैक्सीन?

कैसे लगवाए अपने बच्चों को वैक्सीन
कोविड महामारी के बीच अंततः बच्‍चों की वैक्सीन भी आ गई है।लेकिन बच्चों को वैक्सीन कैसे लगेगी क्या प्रोसेस रहेगा? किस तरह से बच्‍चों का रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं आइए जानते हैं।

15 से 18 वर्ष के बच्चों के लिए सबसे पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके लिए CoWIN ऐप का इस्तेमाल करना होगा। घबराने की जरूरत नहीं है बच्‍चों के आधार कार्ड की जरूरत नहीं है। वे अपनी स्‍कूल आईडी का प्रयोग पहचान पत्र के तौर पर कर सकते हैं। आइए जानते हैं रजिस्‍ट्रेशन के लिए सिंपल प्रोसेस -

बच्चों के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

- ऑनलाइन वैक्सीनेशन Slot बुक करने के लिए CoWIN ऐप ओपन करें।

- फिर आपको अपने क्षेत्र का पिन कोड एंटर करना होगा और वहां आपके नजदीकी वैक्सीनेशन सेंटर की लिस्ट ओपन होगी।

- ऐप ओपन होने के बाद बच्चे की डिटेल मांगी जाएगी। इसमें नाम और उम्र शामिल है।

- इसके बाद बच्चों की आईडी मांगी पूछेंगे। यदि आधार कार्ड न हो तो स्कूल आईडी कार्ड की डिटेल सबमिट करनी होगी।

- इसके बाद अपने अनुसार तारीख और समय का चयन करें और स्लॉट बुक करें।

- स्लॉट बुक होने के बाद आपके रजिस्ट्रेशन मोबाइल नंबर पर कंफर्मेशन का मैसेज आएगा।


अगला लेख
दुष्कर्मी के चंगुल से बची ढाई साल की बच्ची, दिव्यांग आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार