1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. covid 19 india update : 23 june

कोरोना की रफ्तार ने बढ़ाई चिंता, 24 घंटे में मिले 13,313 नए मरीज, मृतकों की संख्या भी तेजी से बढ़ी

CoronaVirus India Update
नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटों में 13,313 लोग के कोरोना वायरस से संक्रमित हुए, 10,972 व्यक्तियों ने कोरोना से हराया, महामारी से 38 लोगों की मौत हो गई। देश में पिछले 22 दिनों में 1 लाख 73 हजार 558 लोग महामारी से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 84 हजार के करीब पहुंच गई।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस से अब तक कुल 4 करोड़ 33 लाख 44 हजार 958 संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 4 करोड़ 27 लाख 36 हजार 027 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, 5 लाख 24 हजार 941 लोगों की मौत हो गई और 83 हजार 990 का इलाज चल रहा है। 
 
कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.60 प्रतिशत है। 0.19 प्रतिशत मरीजों का इलाज चल रहा है। है। मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है।
 
देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 196.62 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। पिछले 24 घंटों में 14 लाख 91 हजार 941 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई।
 
देश में सबसे ज्यादा मामले केरल में सामने आए। केरल में कोरोना के 4,224 नए मामले सामने आए, महाराष्‍ट्र में 3,260, दिल्ली में 928, कर्नाटक में 676 और तमिलनाडु में 771 नए कोरोना संक्रमित मिले। 
अगला लेख
Petrol Diesel Prices : क्रूड ऑइल के भाव 110 डॉलर से नीचे लेकिन पेट्रोल-डीजल के भावों में कोई बदलाव नहीं