मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Covid-19 India Update
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 6 नवंबर 2020 (11:24 IST)

भारत में कोरोना के 47,638 मामले, संक्रमितों की संख्‍या 84 लाख के पार

भारत में कोरोना के 47,638 मामले, संक्रमितों की संख्‍या 84 लाख के पार - Covid-19 India Update
नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस के 47,638 नए मामले सामने आने के बाद शुक्रवार को देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 84 लाख के पार हो गए हैं। इनमें से 77.65 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर 92.32 प्रतिशत हो गई है।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में 47,638 और लोगों के संक्रमित पाए जाने के बाद कोविड- 19 के अब तक कुल 84,11,724 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं 670 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,24,985 हो गई।
 
मंत्रालय ने बताया कि अब तक 77,65,966 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर 92.32 प्रतिशत हो गई है। देश में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.49 प्रतिशत बनी हुई है। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मामलों की संख्या लगातार 8वें दिन 6 लाख से नीचे है।
 
आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी 5,20,773 लोगों का कोविड-19 का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 6.19 प्रतिशत है।
 
भारत में 7 अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और 5 सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी।
 
वहीं, कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख और 29 अक्टूबर को 80 लाख के पार चले गए थे।
ये भी पढ़ें
दर्दनाक हादसा, पति का फोटो ले रही महिला 500 फीट गहरी खाई में गिरी, मौत