मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. देश में कोरोना मामले 84 लाख के करीब, एक्टिव की संख्या 5.18 लाख
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 6 नवंबर 2020 (00:18 IST)

देश में कोरोना मामले 84 लाख के करीब, एक्टिव की संख्या 5.18 लाख

COVID-19 in India | देश में कोरोना मामले 84 लाख के करीब, एक्टिव की संख्या 5.18 लाख
नई दिल्ली। देश में गुरुवार को कोरोना वायरस (COVID-19) से संक्रमित लोगों की संख्या 84 लाख के करीब पहुंच गई, लेकिन राहत की बात यह है कि सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 5.18 लाख के करीब रह गई।
 
विभिन्न राज्यों से प्राप्त रिपोर्टों के मुताबिक गुरुवार देर रात तक संक्रमण के 34,536 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमितों का कुल आंकड़ा 83,97,941 हो गया है और मृतकों की संख्या 388 और बढ़कर 1,24,742 हो गई है।
देश में नए मामलों की तुलना में इस महामारी से निजात पाने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है और इसी कड़ी में 43,443 और मरीजों के स्वस्थ होने से अब तक 77,54,073 लोग इस बीमारी से मुक्ति पा चुके हैं।
 नए मामलों की तुलना में स्वस्थ लोगों की संख्या में वृद्धि होने के कारण सक्रिय मामलों में 9,878 की और कमी दर्ज की गई है। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर अब 5,18,084 रह गई है।
 
कोरोना से देश में सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1,06,764 रह गई जो सक्रिय मामलों के साथ शीर्ष पर है जबकि केरल 84,095 सक्रिय मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है। दिल्ली 38,729 सक्रिय मामलों के साथ तीसरे, पश्चिम बंगाल 35,953 मामलों के साथ चौथे स्थान पर है जबकि कर्नाटक अब 33,095 मामलों के साथ पांचवें स्थान पर है।
 
महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि होने के कारण सक्रिय मामलों में 6,393 की और गिरावट दर्ज की गई। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर अब 1,06,519 हो गई है।
 
राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 5,246 नए मामले सामने आने से कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17 लाख के पार 17,03,444 पहुंच गई। इसी अवधि में रिकॉर्ड 11,277 और मरीजों के स्वस्थ होने से संक्रमण से मुक्ति पाने वालों की संख्या 15,51,282 हो गई है तथा 117 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 44,804 हो गई है। राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर आंशिक वृद्धि के साथ 91.06 फीसदी पहुंच गई जबकि मृत्यु दर महज 2.63 प्रतिशत है।
कोरोना संक्रमण के मामले में भारत दुनियाभर में अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है। अमेरिका में संक्रमितों की कुल संख्या 94,94,898 पहुंच गई है। भारत हालांकि अमेरिका से अभी भी 10.97 लाख मामले पीछे है। देश में नए मामलों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है, जबकि अमेरिका में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
अब Whatsapp से कर सकेंगे पेमेंट, NPCI ने दी भारत में UPI बेस्ड सिस्टम लॉन्च करने की अनुमति