1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Coronavirus update: Covid-19 cases in India surge to 21700

भारत में Covid-19 के मामले 21,700 हुए, मरने वालों की संख्या 686 पर पहुंची

Covid-19
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि देश में कोविड-19 के मामले गुरुवार को बढ़कर 21,700 हो गए, वहीं इस वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या 686 हो गई। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 1229 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस दौरान 34 लोगों की मौत हुई है।
 
फिलहाल, देश में 16,689 संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं 4,324 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके साथ ही स्वस्थ होने वाले संक्रमित मरीजों का प्रतिशत बढ़कर 19.93 हो गया है। स्वस्थ होने के बाद एक व्यक्ति अपने देश लौट गया। वहीं, संक्रमण के कुल मामलों में 77 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।
 
मंत्रालय ने बताया कि बुधवार शाम से कोरोना वायरस से संक्रमित 34 लोगों की जान गई। इनमें से 18 मौत महाराष्ट्र में, आठ गुजरात में , तीन आंध्र प्रदेश में, 2 राजस्थान और 1-1 मौत दिल्ली, तेलंगाना एवं मध्यप्रदेश में हुई है।
 
कोविड-19 के संक्रमण के कारण जान गंवाने वाले कुल 686 लोगों में से अब तक सबसे अधिक 269 मौतें महाराष्ट्र में हुई है। इसके बाद, गुजरात में 103, मध्यप्रदेश में 81, दिल्ली में 48, राजस्थान और आंध्र प्रदेश में 27-27, तेलंगाना में 24, उत्तर प्रदेश में 21 और तमिलनाडु में 18, कर्नाटक में 17, पंजाब में 16 और पश्चिम बंगाल में 15 लोगों की मौत हुई है।
 
बीमारी के चलते जम्मू-कश्मीर में 5 जबकि केरल, झारखंड और हरियाणा में 3-3 मौत हुई है। बिहार में 2 जबकि मेघालय, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में 1-1 मौत हुई है।
 
आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के सर्वाधिक 5,652 मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं। इसके बाद गुजरात में 2,407, दिल्ली में 2,248, राजस्थान में 1,890, मध्यप्रदेश में 1,695 तमिलनाडु में 1,629, उत्तर प्रदेश में 1,509, तेलंगाना में 960 और आंध्र प्रदेश में 895 मामले सामने आए हैं।
 
पश्चिम बंगाल में भी संक्रमितों की संख्या बढ़कर 456, कर्नाटक में 443, केरल में 438, जम्मू-कश्मीर में 407, पंजाब में 277 और हरियाणा में 262 हो गई है। बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के 148 जबकि ओडिशा में 83 मामले हैं। झारखंड में 49 और उत्तराखंड में 46 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। हिमाचल प्रदेश में 40, छत्तीसगढ़ में 36 जबकि असम में 35 मामले हैं।
 
केंद्र शासित प्रदेशों में चंडीगढ़ में कोविड-19 के 27, लद्दाख तथा अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह से 18-18 मामले हैं। मेघालय में 12 जबकि गोवा और पुडुचेरी से कोविड-19 के सात-सात मामले सामने आए हैं।
 
वहीं मणिपुर और त्रिपुरा में 2-2 लोग जबकि मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में है। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा, हमारे आंकड़े आईसीएमआर के साथ मिलान कर सामने रखे गए हैं। (भाषा)
अगला लेख
Corona Live Updates : कोरोना वायरस से स्पेन में मृतक संख्या 22 हजार के पार