सम्बंधित जानकारी
- कोरोना: रेमडेसिविर की लागत 10 डॉलर, फिर क़ीमत 3,000 डॉलर कैसे?
- कोरोनावायरस Live Updates : तमिलनाडु राजभवन में 84 लोगों का COVID19 टेस्ट पॉजिटिव
- Covid 19 महामारी की रोकथाम के लिए ट्रंप ने की 5 अरब डॉलर की मदद की घोषणा
- Data Story: मध्यप्रदेश में महज 7 दिन में 5 हजार नए कोरोना मरीज,25 हजार केस में से 45 फीसदी सिर्फ जुलाई में
- बड़ी खबर, N-95 मास्क के डिजाइन में बदलाव करेगा DST संस्थान
Coronavirus | भारत में तेजी से पैर पसारता Coronavirus, मात्र 3 दिन में 11 से 12 लाख हुए मामले
नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के 1 दिन में सर्वाधिक 45,720 नए मामले सामने आने के बाद गुरुवार को देश में संक्रमितों की कुल संख्या 12 लाख को पार कर गई, वहीं 1,129 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 29,861 हो गई।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में 3 दिन के अंदर ही कोविड-19 के मामले 11 लाख से 12 लाख के पार पहुंच गए हैं। मंत्रालय द्वारा सुबह 8 बजे अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में अब कोविड-19 के 12,38,635 मामले हैं जिनमें से 7,82,606 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। देश में अभी 4,26,167 लोगों का कोरोनावायरस का इलाज चल रहा है। देश में कोविड-19 के मरीजों के ठीक होने की दर अभी 63.18 प्रतिशत है। कुल पुष्ट मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।
आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 1,129 लोगों की मौत हुई है, उनमें से सबसे अधिक 518 लोग तमिलनाडु के थे। इसके बाद महाराष्ट्र में 280, आंध्रप्रदेश में 65, कर्नाटक में 55, पश्चिम बंगाल में 39, उत्तरप्रदेश में 34, दिल्ली में 29, गुजरात में 28, मध्यप्रदेश में 14, जम्मू-कश्मीर में 10, तेलंगाना और झारखंड में 9-9, हरियाणा में 8, असम, पंजाब तथा राजस्थान में 6-6, ओडिशा में 5, गोवा तथा उत्तराखंड में 2-2, केरल, पुडुचेरी, त्रिपुरा और चंडीगढ़ में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। (भाषा)
