सम्बंधित जानकारी
- केरल, महाराष्ट्र, पंजाब, छत्तीसगढ़ व मध्यप्रदेश में Covid 19 के रोजाना के मामलों में वृद्धि
- देश में 22 दिनों के बाद कोरोना के करीब 14,000 नए मामले, महाराष्ट्र में हालात चिंताजनक
- अमेरिका में टीकाकरण अभियान को बड़ा झटका, खराब मौसम से बढ़ी मुसीबत, कई स्थानों पर वैक्सीनेशन बंद
- मध्यप्रदेश में Corona संक्रमण के 297 नए मामले, 2.53 लाख से अधिक मरीज स्वस्थ
- बड़ा खुलासा, दक्षिण राज्यों में तेजी से फैल रहा है Corona का स्वरूप N440K
Corona केस बढ़ने के बाद मुंबई में 1300 से ज्यादा इमारतें सील | Maharashtra News In Hindi/ Mumbai News In Hindi/ CoronaVirus: 1300 buildings sealed
मुंबई। महाराष्ट्र और मुंबई में लगातार कोरोना केस बढ़ने के बाद स्थितियां काबू से बाहर होती जा रही हैं। इस बीच, मुंबई में 2749 केस आने के बीएमसी ने 1305 बिल्डिंगों को सील कर दिया है। इसका 71 हजार से ज्यादा परिवारों पर असर पड़ा है।
जानकारी के मुताबिक कोरोना केस बढ़ने के बाद मुंबई में बीएमसी 1305 इमारतों को सील कर दिया गया है। इनमें 71 हजार 838 परिवार रहते हैं। दरअसल, मुंबई में 2749 केस आने के बाद बीएमसी ने यह बड़ा फैसला लिया है।
शुक्रवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया था कि राज्य में संक्रमण के 6112 नए मामलों में अधिकतर अकोला, पुणे और मुंबई खंड से आए हैं। इससे पहले राज्य में 30 अक्टूबर को एक दिन में 6000 से ज्यादा मामले आए थे और उसके बाद मामलों की संख्या घटने लगी थी।
हालांकि राज्य सरकार ने कहा कि ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील में पाए गए कोरोना वायरस के नए स्वरूप का कोई मामला महाराष्ट्र के अमरावती और यवतमाल जिलों में सामने नहीं आया है।
