इटली से अइटली से अमृतसर आई फ्लाइट में 125 यात्री कोरोना संक्रमित, विमान में सवार थे 179 यात्री, मचा हड़कंप (live update) मृतसर आई फ्लाइट में 125 यात्री कोरोना संक्रमित, विमान में सवार थे 179 यात्री, मचा हड़कंप (live update)
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री डॉ. भारती पवार कोविड संक्रमित हो गई हैं और उन्होंने स्वयं को अपने घर में क्वारेंटाइन कर लिया है। डॉ. पवार ने गुरुवार को यहां ट्वीट में यह जानकारी दी। उन्होंने उनके संपर्क में आने वाले को भी सतर्क रहने की सलाह दी है। डॉ. पवार ने कहा कि आज मेरी कोविड टेस्ट की रिपोर्ट पाजिटिव आई है और मैंने अपने आप को घर में क्वॉरंटीन कर लिया है। आप सभी लोगों से निवेदन है कि जो भी व्यक्ति बीते कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं वे अपना कोविड टेस्ट करवाएं और कोरोना के बचाव के नियमों का पालन करें।
देश में ओमिक्रोन के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 2,630 हुई। महाराष्ट्र और दिल्ली में ओमिक्रोन के सबसे ज़्यादा 797 और 465 मामले हैं। ओमिक्रोन के 2,630 मरीज़ों में से 995 मरीज़ रिकवर हो गए हैं: स्वास्थ्य मंत्रालय #OmicronVariant pic.twitter.com/UvoyZIGJX5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 6, 2022
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 90,928 नए मामले आए, 19,206 रिकवरी हुईं और 325 लोगों की कोरोना से मौत हुई। #COVID19
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 6, 2022
कुल मामले: 3,51,09,286
सक्रिय मामले: 2,85,401
कुल रिकवरी: 3,43,41,009
कुल मौतें: 4,82,876
कुल वैक्सीनेशन: 1,48,67,80,227 pic.twitter.com/KLp1IQORWv
गोवा से मुंबई लौटे कॉर्डेलिया क्रूज पोत पर सवार 1,827 यात्रियों में से 139 और यात्री बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित मिले। ये संक्रमित उन 66 यात्रियों के अलावा हैं जिनमें पूर्व में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। 66 में से 60 यात्री मुंबई लौट आए जबकि छह गोवा में उतरे।
भारत में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से मौत का पहला मामला बुधवार को राजस्थान में सामने आया जबकि कोविड-19 के नये मामले 70,000 के पार चले गए। केंद्र ने इसे “बेतहाशा वृद्धि” बताया है जिसका प्रसार वायरस की दूसरी क्रूर लहर के दौरान दर्ज प्रसार से “कहीं ज्यादा” है। संक्रमण के प्रसार की गति को दर्शाने वाला पैमाना आर नॉट वैल्यू अभी के मामलों में अधिक स्तर पर है। देश में अभी तक कोरोना वायरस के नये स्वरूप ओमीक्रोन के 2,135 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 828 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं या अन्य स्थानों पर चले गए हैं। ये मामले 24 राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों में सामने आए।
सरकार के मुताबिक 'आर नॉट वैल्यू' 2.69 है। यह 1.69 के उस आंकड़े से अधिक है जो हमने महामारी की दूसरी लहर के चरम पर देखी थी। मामलों का प्रसार पहले से कहीं अधिक तेज है।

