सम्बंधित जानकारी
- WHO की चेतावनी, ओमिक्रॉन से 10 गुना ज्यादा खतरनाक है नया XE वेरिएंट, फैलने का भी किया दावा
- CoronaVirus India Update : 24 घंटे में कोरोना से 1,260 संक्रमित, 83 मौतें
- अब कोरोना के नए वैरिएंट XE ने दी दस्तक, ओमिक्रॉन से भी है 10 फीसदी ज्यादा संक्रामक
- मास्क पर प्रतिबंध न हटाया जाए, स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने दी सलाह
- हिमाचल प्रदेश ने हटाई कोरोना पाबंदियां, मास्क पहनने पर दिया जोर
भारत में कोरोनावायरस के 1,096 नए मामले, 13000 एक्टिव मरीज
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,096 नए मामले सामने आने के साथ अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4 करोड़ 30 लाख 28 हजार 131 हो गई, जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या घट कर 13,013 रह गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 81 मरीजों के जान गंवाने से कुल मृतक संख्या बढ़कर 5,21,345 हो गई है। एक्टिव मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.03 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.76 प्रतिशत है।
आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 432 की कमी दर्ज की गई है। दैनिक संक्रमण दर 0.24 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 0.23 प्रतिशत है।
उल्लेखनीय है कि देश में 19 दिसंबर 2020 को कोविड-19 के मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले वर्ष चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी।
