सम्बंधित जानकारी
- CoronaVirus India Update: 73 दिन बाद देश में कोरोना के 8 लाख से कम एक्टिव मरीज, आंकड़े गिरे, खतरा बरकरार
- CoronaVirus India Update : लगातार तीसरे दिन बढ़े नए कोरोना संक्रमित, 17 दिन में 50000 से ज्यादा की मौत
- 70 दिन बाद देश में 9 लाख से कम एक्टिव मरीज, 2.83 करोड़ संक्रमण मुक्त
- कोरोना काल की कहानियां : इच्छाशक्ति से बढ़कर कुछ नहीं, कोरोना भी नहीं.....
- देश में कोविड-19 के 60,471 नए मामले, संक्रमण दर घटकर 3.45%
CoronaVirus India Update : देश में घट रहे हैं केस, 60,753 नए मामले, 7.60 लाख एक्टिव मरीज
नई दिल्ली। भारत में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से कम हो रहे हैं। देश में एक दिन में कोविड-19 के 60,753 नए मामले आने आए जबकि महामारी से 1,647 लोगों की मौत हो गई।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 2 करोड़ 98 लाख 23 हजार 546 हो गई है। इसमें से 2 करोड़ 86 लाख 78 हजार 390 लोग स्वस्थ हो गए जबकि 3,85,137 लोग अब तक मारे जा चुके हैं।
एक्टिव मरीजों की संख्या भी तेजी से कम हो रही है। पिछले 24 घंटों में 97,743 लोगों ने कोरोना को मात दी। अब देश में 7,60,019 एक्टिव मरीज है।India reports 60,753 new #COVID19 cases, 97,743 discharges & 1,647 deaths in last 24 hrs, as per Health Ministry
— ANI (@ANI) June 19, 2021
Total cases: 2,98,23,546
Total discharges: 2,86,78,390
Death toll: 3,85,137
Active cases: 7,60,019
Vaccination: 27,23,88,783 pic.twitter.com/Ihu41ayoPX
उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 2.55 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 96.16 प्रतिशत है।
मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार को कुल 19,02,009 नमूनों की जांच की गई और इसके साथ ही अब तक देश में कुल 38,92,07,637 नमूनों की जांच हो चुकी है। संक्रमण की दैनिक दर 2.98 प्रतिशत दर्ज की गई। यह लगातार 12वें दिन पांच प्रतिशत से कम है। साप्ताहिक संक्रमण दर भी सुधर कर 3.58 प्रतिशत हो गई है।
