शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. CoronaVirus India Update 12 june
Written By
Last Updated : शनिवार, 12 जून 2021 (12:34 IST)

CoronaVirus India Update : भारत में 70 दिनों में कोरोना के सबसे कम नए मामले, 3 दिन में 13500 से ज्यादा की मौत

CoronaVirus India Update : भारत में 70 दिनों में कोरोना के सबसे कम नए मामले, 3 दिन में 13500 से ज्यादा की मौत - CoronaVirus India Update 12 june
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों में 84,332 नए मामले सामने आए। यह 70 दिनों में 1 दिन में कोरोना संक्रमितों की सबसे कम संख्‍या है। भले ही देश में संक्रमितों की संख्या तेजी से कम हो रही है लेकिन मौत के आंकड़े डरा रहे हैं।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में लगातार 5 दिन से 1 लाख से कम नए मामले सामने आ रहे हैं जबकि 3 दिन में महामारी की वजह से 13,500 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। कोरोना देश में अब तक 3,67,081 लोगों की जान ले चुका है।

इनमें से 1,06,367 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 32,644 की कर्नाटक, 28,906 की तमिलनाडु, 24,772 की दिल्ली, 21,667 की उत्तर प्रदेश, 16,731 की पश्चिम बंगाल, 15,435 की पंजाब और 13,300 लोगों की मौत चंडीगढ़ में हुई।
 
84,332 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 2,93,59,155 हो गई। भारत में कोविड-19 के एक्टिव मरीजों की संख्या कम होकर 10,80,690 हुई। भारत में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 63 दिन के बाद 11 लाख से कम है।

भारत दुनिया में एक्टिव केस मामले में तीसरे स्थान पर है। भारत से ज्यादा सक्रिय मरीज अमेरिका और ब्राजील में हैं। वहीं अमेरिका के बाद कोरोना मामलों में सबसे ज्यादा रिकवरी भी भारत में हुई है। अब तक 2,79,11,384 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं।
 
शुक्रवार को कोरोना वायरस के लिए 20,44,131 नमूनों की जांच की गई। इसी के साथ अब तक कुल 37,42,42,384 नमूनों की जांच की जा चुकी है।