1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. coronavirus cases today 21 june 2021

88 दिनों बाद सबसे कम कोरोना मामले आए सामने, 24 घंटे में 1422 संक्रमितों की मौत

coronavirus
नई दिल्ली। भारत में कोरोना की रफ्तार अब धीमी पड़ती दिखाई दे रही है। 88 दिनों बाद कोरोना के सबसे कम मामले सामने आए। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में रिकवरी रेट बढ़कर 96.36% हो गया है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 3.83% है।
भारत में कोरोना के 53,256 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,99,35,221 हुई। 1,422 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,88,135 हो गई है। 78,190 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,88,44,199  हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 7,02,887 है।
देश में लगातार 39वें दिन कोरोनावायरस के नए मामलों से ज्यादा रिकवरी हुई हैं। 20 जून तक देशभर में 28 करोड़ कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं। बीते दिन 30 लाख 39 हजार टीके लगाए गए, वहीं अब तक 39 करोड़ 24 लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।