सम्बंधित जानकारी
- Corona Virus का डर, एयर इंडिया ने रद्द की चीन जाने वाली फ्लाइट्स
- Corona Virus से 2118 की मौत, चीन के विकास पर दीर्घकालिक असर नहीं
- Corona Virus : डायमंड शिप पर फंसीं सोनाली ठक्कर का नया वीडियो, PM मोदी से लगाई मदद की गुहार
- Coronavirus update : चीन में मौत का आंकड़ा 1800 के पार, आईफोन की आपूर्ति पर पड़ा असर
- Corona virus: आखिर कितने दिनों तक जिंदा रहता है कोरोना वायरस?
Corona virus : दक्षिण कोरिया ने 52 नए मामलों की पुष्टि की, पीड़ितों की संख्या 156 पहुंची
सियोल। दक्षिण कोरिया ने शुक्रवार को कोरोना वायरस के 52 और मामलों की पुष्टि की है। देश में अब इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 156 पहुंच गई है। चीन के बाद इस वायरस से संक्रमित सबसे ज्यादा लोगों की संख्या दक्षिण कोरिया में हो गई है।
रोग नियंत्रण एवं रोकथाम के कोरियाई केंद्र ने बताया कि हालांकि 39 नए मामले शिन्चेओनजी चर्च ऑफ जीसस की देगु शाखा से जुड़े हैं। इसके साथ ही चर्च के अब तक 80 से ज्यादा सदस्य इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। ये मामले एक महिला से जुड़े हैं। 10 फरवरी को महिला को बुखार आया था लेकिन उसने कोरोना वायरस की जांच कराने से इंकार कर दिया। उसका कहना था कि उसने हाल में विदेश की यात्रा नहीं की है।
महिला में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने से पहले उसने कम से कम 4 बार चर्च की प्रार्थना में हिस्सा लिया था। देगु के मेयर ने लोगों को घरों में ही रहने का परामर्श जारी किया है।
