सम्बंधित जानकारी
- Corona India Update: Corona के 1082 नए मामले, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटी, 7 और मरीजों की मौत
- Corona India Update: कोरोना संक्रमण के 1216 नए मामले, उपचाराधीन मरीज घटे, 18 की मौत
- देश में Corona संक्रमण के 1321 नए मामले, उपचाराधीन मरीज घटे, ठीक होने की दर बढ़ी
- पंजाब में कोरोना डेथ के आंकड़ों ने चौंकाया, महामारी से और 1375 की मौत
- ऑनलाइन सर्वेक्षण में हुआ खुलासा, COVID 19 ने हमारे भोजन के तरीके को बदला
देश में कोरोना के 1,132 नए मामले, 14,839 एक्टिव मरीज
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोरोनावायरस के 1,132 नए मामले आने से देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 60 हजार 579 हो गई है, जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 14,839 रह गई।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमण से 14 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,30,500 हो गई है। इन 14 मरीजों में वे पांच लोग भी शामिल हैं, जिनके नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन: मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से जान गंवाने वाले लोगों की सूची में जोड़े हैं। मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.03 प्रतिशत है। बीते 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 361 की कमी दर्ज की गई है।
आंकड़ों के मुताबिक, कोविड-19 से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 41 लाख 15 हजार 240 हो गई है, जबकि संक्रमण से उबरने वालों की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.78 फीसदी हो गई है। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 219.72 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta
