सम्बंधित जानकारी
- हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की हालत बिगड़ी, मेदांता में किया गया शिफ्ट
- दिल्ली में कोरोनावायरस संक्रमण के 1,617 मामले सामने आए, संक्रमण दर गिरकर 2 प्रतिशत से नीचे आई
- भारत में किसी भी दिन शुरू हो सकता है कोरोना का टीकाकरण, केंद्र ने राज्यों से कहा- रहें तैयार
- MP में 18 दिसंबर से खुल रहे 9वीं से 12वीं तक के स्कूलों के लिए गाइडलाइन जारी, प्रार्थना और खेलकूद की गतिविधियों पर रहेगा बैन
- हर रोज 6.9 घंटे Smartphone पर बिता रहे भारतीय, कोरोनावायरस महामारी में बढ़ा इस्तेमाल
NitishKumar | बिहार में मुफ्त में दिया जाएगा कोरोना का टीका, नीतीश मंत्रिमंडल का फैसला
पटना। कोविड-19 का टीका उपलब्ध हो जाने के बाद बिहार में सभी लोगों को इसे मुफ्त दिया जाएगा। राज्य मंत्रिमंडल ने मंगलवार को यह निर्णय लिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की पहली बैठक में यह फैसला किया। पिछले महीने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा किया गया था।
मंत्रिमंडल ने 'सात निश्चय पार्ट-2' के क्रियान्वयन को भी मंजूरी दी।यह मुख्यमंत्री के सात निश्चयों का दूसरा हिस्सा है, जो शासन पर उनके ब्लूप्रिंट की छाप है। पिछले कार्यकाल में पूरे हुए कार्यों के बाद अब यह अगली कड़ी है। मुफ्त कोरोना टीका सात निश्चय के कई अहम अवयवों में एक 'के लिए स्वास्थ्य सुविधा' के तहत होगा।
उल्लेखनीय है कि हाल के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने भी अपने घोषणा-पत्र में मुफ्त कोरोनावायरस टीके का वादा किया था। भाजपा राज्य में सत्तारूढ़ राजग का घटक है। मंगलवार की मंत्रिमंडल बैठक में अन्य निर्णय भी लिए गए। (भाषा)
