सम्बंधित जानकारी
- तेलंगाना में Covid 19 के 3,840 नए मामले, 9 और लोगों की मौत
- बड़ी खबर, मणिपुर में प्रवेश से पहले कोरोना टेस्ट रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य
- Corona India Update: लगातार 37वें दिन बढ़े मरीज, सर्वाधिक 2,17,353 नए मामले, 1,185 लोगों की मौत
- CoronaVirus Live Updates : एम्स पहुंचे डॉ. हर्षवर्धन, स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया
- Fact Check: 30 अप्रैल तक पूरे देश में लगा लॉकडाउन? जानिए पूरी सच्चाई
चंडीगढ़ में कोरोना का कहर, 70 % मरीजों में मिला यूके स्ट्रेन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण की वजह से लोगों का हाल बेहाल है। यहां कोरोना के यूके स्ट्रेन का कहर नजर आ रहा है। यहां के एक शीर्ष अस्पताल द्वारा राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र को भेजे गए 60 नमूनों में से 70 प्रतिशत में कोविड-19 का यूके स्ट्रेन पाया गया।
स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र (PGIMER) के निदेशक जगत राम ने एक बयान में कहा, -कोविड-19 के सत्तर प्रतिशत नमूनों में ब्रिटिश स्वरूप पाए गए और 20 प्रतिशत नमूनों में 681 एच प्रकार के वायरस पाए गए। उन्होंने कहा कि अधिकांश नमूने चंडीगढ़ के थे।
उन्होंने कहा कि पीजीआईएमईआर के विषाणु विज्ञान विभाग ने मार्च में नई दिल्ली के राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (NCDC) को कोविड-19 के 60 संक्रमित पाए गए नमूने भेजे थे।
निदेशक ने भीड़-भाड़ वाले स्थानों और गैर-आवश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी। उन्होंने प्राथमिकता वाले समूहों के टीकाकरण की आवश्यकता पर भी बल दिया।
यूके में पहली बार यह स्ट्रेन सितंबर में देखा गया था, लेकिन नवंबर में लंदन और उन इलाकों में जहां घूमने-फिरने पर कम पाबंदी थी, इस स्ट्रेन ने तेजी से फैलना शुरू किया। हकीकत यह है कि इस स्ट्रेन से लोग ज्यादा तेजी से बीमार हुए और यकीनन इन्फेक्शन रेट पहले lockdown की तुलना में कई गुना ज्यादा है।
