1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. देश में Corona नमूनों की जांच का आंकड़ा 11.50 करोड़ के पार

Coronavirus | देश में Corona नमूनों की जांच का आंकड़ा 11.50 करोड़ के पार

Coronavirus
नई दिल्ली। कोरोनावायरस की अधिक से अधिक जांच कर वायरस प्रभावितों का जल्दी पता लगाकर इसे नियंत्रित करने की मुहिम में 5 नवंबर को देश में कुल जांच का आंकड़ा 11.50 करोड़ को पार कर गया। देश में वैश्विक महामारी कोविड-19 का पहला मामला इस वर्ष 30 जनवरी को आया था और इसके बाद सरकार ने लगातार जांच का दायरा बढ़ाकर संक्रमितों का पता लगाने और वायरस की रोकथाम पर जोर दिया।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया गया कि 5 नवंबर तक कुल जांच का आंकड़ा 11 करोड़ 54 लाख 29 हजार 95 पर पहुंच गया है। गुरुवार को कोरोना के 12 लाख 20 हजार 711 नमूनों की जांच की गई।
 
कोरोनावायरस के बड़े स्तर पर फैलाव की रोकथाम के लिए देश में दिन-प्रतिदिन इसकी अधिक से अधिक जांच की मुहिम में 24 सितंबर को 1 रोज में 14 लाख 92 हजार 409 नमूनों की जांच का रिकॉर्ड है। (वार्ता)
अगला लेख
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में 16 करोड़ ने किया मतदान, टूटा 120 साल का रिकॉर्ड