1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Corona's recovery rate in Delhi crosses 91 percent

Covid 19: दिल्ली में 2780 नए मामले, रिकवरी रेट 91 प्रतिशत के पार पहुंचा

Coronavirus
नई दिल्ली। राजधानी में कोरोनावायरस संक्रमण के फिर 2,780 नए मामले सामने आए जिससे संक्रमितों की संख्या 3.09 लाख के पार पहुंच गई। लेकिन राहत की बात यह है कि इस दौरान मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 91 फीसदी के पार पहुंच गई है।
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार राजधानी में संक्रमितों की संख्या 3,09,339 हो गई। इस दौरान 3,057 और मरीजों के स्वस्थ होने से अब तक कुल 2,81,869 लोग कोरोनावायरस को मात दे चुके हैं, इसके साथ ही कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने की दर 91.11 फीसदी पहुंच गई, जो शनिवार को 90.94 प्रतिशत थी।
 
 
इसी अवधि में कोरोना संक्रमण से 29 और मरीजों की मौत होने से इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 5,769 हो गई है। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 48,753 लोगों जांच की गई और इसमें पॉजिटिव दर 5.70 प्रतिशत रही। यहां वायरस के कुल 36,23,429 नमूनों की जांच की जा चुकी है। राजधानी में प्रति 10 लाख पर जांच का औसत आंकड़ा 1,90,706 है। दिल्ली में कुल जांच में पॉजिटिव दर 8.54 प्रतिशत पाई जा रही है।
 
राहत की बात यह है कि नए मामलों की तुलना में स्वस्थ लोगों की संख्या अधिक होने से सक्रिय मामलों में कमी दर्ज की गई है। राजधानी में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 297 और घटकर 21,701 रह गई, जो शनिवार को 22,007 थी। इनमें से होम आइसोलेशन में 12,470 हैं। दिल्ली में मृत्यु दर 1.86 प्रतिशत है। राजधानी में निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या आज 5 और घटकर 2,710 पहुंच गई है। (वार्ता)
अगला लेख
Hathras Case: भारी सुरक्षा के बीच इलाहाबाद हाईकोर्ट के लिए निकला पीड़िता का परिवार, हो सकता है बड़ा फैसला