सम्बंधित जानकारी
- औरंगाबाद में Covid 19 के 459 नए मामले आए सामने, 5 मरीजों की मौत
- अध्ययन में खुलासा, 3 परतों वाला मास्क सर्वाधिक सुरक्षित
- 36 दिनों बाद देश में कोरोना के 18,000 से ज्यादा नए मामले, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1.61% हुई
- मराठवाड़ा में फूटा कोरोना बम, 1111 नए मामले व 10 लोगों की मौत
- अमेरिका ने लगाया कच्चे माल के निर्यात पर प्रतिबंध, क्या होगा कोरोना वैक्सीन उत्पादन पर असर...
Coronavirus | गुजरात में फिर बढ़ रहा है Corona का कहर, सूरत में UK strain मिलने से हड़कंप
सूरत। महाराष्ट्र से सटे गुजरात में एक बार फिर कोरोना का कहर तेजी से बढ़ रहा है। राज्य की आर्थिक राजधानी सूरत में 1 व्यक्ति में कोरोनावायरस के नए यूके स्ट्रेन के मिलने से खासी अफरा-तफरी मच गई।
स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार यूके से हाल में आए 3 लोगों में से 1 की रिपोर्ट में नए प्रकार के विषाणु (यूके स्ट्रेन) की पुष्टि हुई है। इसके मद्देनजर वराछा, अडाजण समेत कुछ इलाकों में खासी एहतियात बरती जा रही है।
उल्लेखनीय है कि लंबे समय के बाद शनिवार को राज्य में 500 से अधिक नए मामले सामने आए थे और 1 मौत दर्ज हुई थी। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 2,900 से अधिक हो गई है। 40 से अधिक लोग वेंटिलटर यानी जीवनरक्षक प्रणाली पर हैं। सूरत और अहमदाबाद में 100-100 से अधिक नए मामले सामने आए थे। (भाषा)
